scriptएमपी में 10 मिनट तक तेंदुए से लड़कर बेटे को बचा लाई मां, 120 टांके आए.. | mp news Mother saved son by fighting with leopard for 10 minutes | Patrika News
श्योपुर

एमपी में 10 मिनट तक तेंदुए से लड़कर बेटे को बचा लाई मां, 120 टांके आए..

mp news: 9 साल के बच्चे को तेंदुआ जबड़े में दबाकर ले जा रहा था तभी बच्चे की मां तेंदुए से भिड़ गई और बच्चे को बचा लिया…।

श्योपुरMar 21, 2025 / 07:40 pm

Shailendra Sharma

sheopur
mp news: मां अपने बच्चों के लिए सबकुछ कर सकती है ये बात आपने अक्सर सुनी होगी। मध्यप्रदेश के श्योपुर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां अपने बच्चे की जान बचाने के लिए मां तेंदुए से लड़ गई। करीब 10 मिनट तक मां ने तेंदुए का सामना किया और बेटे को तेंदुए के जबड़े से निकाल लिया। तेंदुए के हमले में बच्चे को गंभीर चोट आई थी जिसके बाद ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बच्चे को 120 टांके आए हैं और अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
घटना श्योपुर के विजयपुर के पास उमरीकला गांव की है। जहां 9 साल का बच्चा अविनाश धाकड़ अपने घर के पास खेल रहा था उसकी मां घर के मवेशियों को चारा डाल रही थी इसी दौरान तेंदुए ने अविनाश पर हमला कर दिया। तेंदुआ अपने मजबूत जबड़े में अविनाश को दबाए हुए था उसकी चीख सुनकर मां सुरक्षा भागते हुए पहुंची और तेंदुए से भिड़ गई। करीब 10 मिनट तक मां ने बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष किया और आखिर में तेंदुए के जबड़े से अविनाश को छुड़ा लिया।

यह भी पढ़ें

एमपी में आंख में गोली लगने से लड़की की मौत, रात में दोस्तों के साथ कर रही थी पार्टी..

sheopur news


तेंदुए के हमले में अविनाश बुरी तरह से घायल हुआ था जिसे ग्वालियर के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अविनाश को 120 टांके आए हैं और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। परिजन का कहना है कि तेंदुए ने नहीं बल्कि चीते ने हमला किया था तो वहीं वन विभाग चीते के द्वारा हमला करने की बात कह रहा है।

Hindi News / Sheopur / एमपी में 10 मिनट तक तेंदुए से लड़कर बेटे को बचा लाई मां, 120 टांके आए..

ट्रेंडिंग वीडियो