महामंडलेश्वर ने कहा कि हिंदुओं का अंतिम शरण स्थल भारत है। यदि हिंदू समाज यहां भी अपने आप की रक्षा नहीं कर पाया तो वह कहां भागकर जाएगा। मैं पूरी दुनिया में घूम-घूम कर यही प्रचार कर रहा हूं कि हिंदू समाज अधिक से अधिक अपनी जनसंख्या को बढ़ाएं। यज्ञ ही सनातन धर्म का आधार है, सभी लोग यज्ञ अवश्य करें। यज्ञ से ही धर्म की रक्षा होगी। धर्म की रक्षा केवल भगवान श्रीराम की, भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने से नहीं होगी। बल्कि उनकी तरह बनने से होगी। समय आने पर उन्होंने भी राक्षसों का सर्वनाश किया है।
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज गुन्नौर में भाजपा नेता कुमोद वार्ष्णेय, बबराला में शिवरतन वार्ष्णेय के यहां पर गए। यहां नगर के लोगों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। शाम को वह बबराला के राजघाट गंगा घाट पर मां गंगा की आरती में सम्मिलित होने पहुंचे।