पुलिस देखते ही भागा दूल्हा, रिश्तेदार भी खिसके शादी की रस्मों के बीच अचानक पहुंची पुलिस को देखकर लोग हैरान हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दूल्हा मौके से भाग निकला। साथ में रिश्तेदार भी निकाह छोड़कर खिसक लिए। दरअसल, प्रेमी ने प्रेमिका का निकाह रोकने के लिए गजब की तरकीब लगाई। आइए जानते हैं पूरा मामला
प्रेमी ने लगाई ये गजब तरकीब दरअसल, जिस लड़की की शादी हो रही थी, प्रेेमी ने पुलिस को फोन कर उसे नाबालिग बताते हुए बचाने की गुहार लगाई। उसके प्रेमी ने पुलिस और बाल कल्याण विभाग को बताया कि परिवार वाले जबरन नाबालिक लड़की का निकाह करवा रहे हैं। जानकारी पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और निकाह रुकवा दिया। पुलिस के पहुंचने पर दूल्हा उसके परिजन छोड़कर भाग गए।
दुल्हन को बाल कल्याण विभाग को सौप दिया रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुरैना निवासी युवती की रविवार को अमरोहा जनपद के थाना रुखालू क्षेत्र से बारात गई थी। इसी बीच युवती के प्रेमी ने पुलिस को फोन कर बताया कि दुल्हन नाबालिग है और परिवार वाले जबरन उसका निकाह कर रहे हैं। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने निकाह की रस्म रुकवा कर दुल्हन को बाल कल्याण विभाग की टीम को सौंप दिया।
दो साल से गांव में ही चल रहा है युवती का प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है दुल्हन का प्रेम प्रसंग पड़ोस के गांव के दूसरे समुदाय के युवक से करीब 2 साल से चल रहा था। प्रेमी युवक ने ही दुल्हन के नाबालिक होने की जानकारी दे दी। जिससे गांव में पुलिस पहुंचकर उसका निकाह रुकवा दिया गया। कोतवाल पवन कुमार ने बताया कि बाल कल्याण विभाग की टीम के द्वारा जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई तो दुल्हन की उम्र 17 वर्ष 5 महीना निकली है।
ये स्टोरी मिश्रा राजीवरंजन ने लिखी है। राजीव पत्रिका उत्तर प्रदेश के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं।