गुस्साए ग्रामीणों ने किया स्टेट हाइवे जाम
डीएम एसएससी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है। यह दुर्घटना लोकनिर्माण विभाग मंत्री बृजेश सिंह के गाँव के पास हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके इतने तेज थे की फैक्ट्री की छत भी उड़ गई और चारों तरफ दूर तक मरने वालों के अवशेष फैल गए।दो घण्टे बाद आने वाली थी 20 से अधिक लड़कियां
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह विस्फोट सुबह 6:30 बजे हुआ। अगर यही दुर्घटना 2 घंटे बाद होती तो 8:00 बजे यहां बड़ी संख्या में आसपास के गांव की लड़कियां और महिलाएं काम करने के लिए पहुंचने वाली थी। ऐसे में यह और भयंकर दुर्घटना हो सकती थी। अभी तक तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है जबकि जाम लगाने वाले ग्रामीणों का कहना है कि दुर्घटना के समय फैक्ट्री के अंदर कम से कम 9 लोग थे। ग्रामीण इन सभी की मौत होने की आशंका बता रहे हैं लेकिन अभी तक इंतजार में कोई जानकारी नहीं मिली है जिला प्रशासन का कहना है की मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका इसलिए नहीं है क्योंकि बाकी अन्य को ज्यादा गंभीर चोटे नहीं आई हैं।खबर अपडेट की जा रही है….