कल से होगा मौसम में बदलाव, बादलों के साथ बूंदाबांदी की संभावना
रात का पारा सामान्य से नीचे आया सागर. शहर में पिछले दिनों से गर्मी से राहत है। मंगलवार को दिन में धूप ने परेशान किया, लेकिन शाम होते ही हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में […]
रात का पारा सामान्य से नीचे आया सागर. शहर में पिछले दिनों से गर्मी से राहत है। मंगलवार को दिन में धूप ने परेशान किया, लेकिन शाम होते ही हवा चलने लगी। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में तापमान में गिरावट होने गर्मी से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 मार्च के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अभी राजस्थान के ऊपर और उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है। इस कारण से मौसम बदला हुआ है। 18 मार्च से फिर नया सिस्टम सक्रिय होगा। इसके असर से अगले दो दिन बादल छाने के साथ ही बारिश हो सकती है। सागर संभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। 20 मार्च को सागर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Hindi News / Sagar / कल से होगा मौसम में बदलाव, बादलों के साथ बूंदाबांदी की संभावना