scriptधर्म के लिए भगवान का अवतार होता है : रामस्वरूपाचार्य | God incarnates for religion | Patrika News
सागर

धर्म के लिए भगवान का अवतार होता है : रामस्वरूपाचार्य

भोपाल रोड नए बस स्टैंड के सामने राम कथा के आठवें दिन जगद्गुरू रामस्वरूपाचार्य महाराज ने बताया कि भगवान राम ने जन्म क्यों लिया? धर्म के लिए भगवान का अवतार होता है

सागरApr 07, 2025 / 04:49 pm

Rizwan ansari

sagar

sagar

भोपाल रोड नए बस स्टैंड के सामने राम कथा के आठवें दिन जगद्गुरू रामस्वरूपाचार्य महाराज ने बताया कि भगवान राम ने जन्म क्यों लिया? धर्म के लिए भगवान का अवतार होता है, जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ा तब-तब भगवान ने अवतार लिया। राम कथा सुनने से राग, द्वेष, ईर्ष्या और भेदभाव समाप्त हो जाते हैं और मन को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को हमेशा सत्संग सुनते रहना चाहिए। सत्संग से ही अच्छे चरित्र का निर्माण होता है। राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा है कि पापी भी एक बार राम का नाम लेकर सहजता से सद्गति को प्राप्त कर सकता है।

Hindi News / Sagar / धर्म के लिए भगवान का अवतार होता है : रामस्वरूपाचार्य

ट्रेंडिंग वीडियो