scriptझारखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद, वोट जिहाद के बाद पॉलिटिकल जिहाद: शाहदेव | Patrika News
रांची

झारखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद, वोट जिहाद के बाद पॉलिटिकल जिहाद: शाहदेव

शाहदेव ने मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को कहा कि मुस्लिम समुदाय के एक तबके के द्वारा भोली भाली आदिवासी लड़कियों को प्रेम जाल में फांसकर विवाह किया जाता है।

रांचीJun 12, 2025 / 10:32 am

Devkumar Singodiya

jharkhand news
रांची. झारखंड में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन पर पॉलिटिकल जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। शाहदेव ने मारू टावर स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को कहा कि मुस्लिम समुदाय के एक तबके के द्वारा भली भाली आदिवासी लड़कियों को प्रेम जाल में फांसकर विवाह किया जाता है। बाद में आदिवासियों के लिए आरक्षित मुखिया, जिला परिषद, पंचायत, सरपंच की सीटों पर उन्हें लड़ा कर सत्ता पर काबिज होने का पॉलिटिकल जिहाद होता है। उसके बाद से इस आदिवासी महिला की भूमिका को कम किया जाता है और सारा कामकाज उसके मुस्लिम पति देखने लगते हैं। शाहदेव ने पाकुड़ जिले के असंख्य उदाहरण देते हुए राज्य के दूसरे जिलों का भी उदाहरण दिया। उन्होंने बताया की पाकुड़ जिले में ऐसे कई दर्जन उदाहरण हैं जिस पर इन मुस्लिम कट्टरपंथियों ने अपनी आदिवासी पत्नियों को चुनाव जीता कर सत्ता में काबिज होने का षड्यंत्र रचा है। इनमें से कुछ ने तो इन भोली भाली आदिवासी बेटियों को फंसा कर दूसरी और तीसरी पत्नी के रूप में रखा हुआ है।

पाकुड सहित राज्यभर में सैकड़ों उदाहरण

शाहदेव ने पाकुड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि कई दर्जन ऐसे मुस्लिम युवक हैं जिन्होंने आदिवासी बेटियों को अपने मोह जाल में फंसा कर विवाह किया। फिर इन पत्नियों को विभिन्न स्तरों के चुनाव में लड़वाया। कई मामलों में जितवाया भी और उनके जरिए पॉलिटिकल जिहाद कर सत्ता पर काबिज हो गए। उन्होंने राज्य के दूसरे हिस्सों का भी उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे 200 से ज्यादा लोगों की सूची है जो पॉलिटिकल जिहाद के जरिए सत्ता पर काबिज हुए हैं या काबिज होने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार बनेगी तो गृह मंत्रालय से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे की कहीं इन आदिवासी बेटियों को प्रताड़ित तो नहीं किया जा रहा है।

आलम को इस्तीफा देना चाहिए

शाहदेव ने आलमगीर आलम को अविलंब मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि झारखंड में केजरीवाल मॉडल नहीं चलेगा और करोड रुपए की बरामदगी से आलम के तार सीधे तौर पर जुड़े होने के सबूत ईडी को मिले हैं। ईडी ने अपने रिमांड में भी इसका उल्लेख किया है। आलम के बांग्लादेश में लंबे समय से रह रहे अरबपति भाई जहांगीर आलम के भी चल-अचल संपत्ति और कंपनियों की ईडी जांच करें। उन्होंने कहा कि आलमगीर आलम का 90 के दशक में राजनीतिक उदय और उनके भाई जहांगीर आलम का बांग्लादेश इस दौरान शिफ्ट करना और खाक से शीर्ष तक पहुंचाने की कहानी की गहन जांच की आवश्यकता है।

Hindi News / Ranchi / झारखंड में लव जिहाद, लैंड जिहाद, वोट जिहाद के बाद पॉलिटिकल जिहाद: शाहदेव

ट्रेंडिंग वीडियो