scriptjharkhand: झारखंड लव-लैंड-जॉब जिहाद से बचाना है, तो कमल ही खिलाना है: अनुराग सिंह ठाकुर | jharkhandIf we want to save Jharkhand from love-land-job jihad, then we have to make lotus bloom: Anurag Singh Thakur | Patrika News
समाचार

jharkhand: झारखंड लव-लैंड-जॉब जिहाद से बचाना है, तो कमल ही खिलाना है: अनुराग सिंह ठाकुर

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने जल, जंगल, ज़मीन और आदिवासी अस्मिता को घुसपैठियों के हाथों बेच कर धरती आबा के आदर्शों को तिलांजलि दे दी है।

रांचीMar 22, 2025 / 01:52 pm

Devkumar Singodiya

भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर।

alt
caption
jharkhand: पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर jharkhand को जेएमएम द्वारा दी गई तीन बीमारियों लव जिहाद, लैंड जिहाद व जॉब जिहाद से आरोग्य प्रदान करने की कामना की। ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर युवाओं से भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों की चर्चा की। उन्हें मोदी सरकार द्वारा धरतीआबा की स्मृति में किए जा रहे कार्यों व योजनाओं की जानकारी दी व समस्त प्रदेश वासियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। ठाकुर ने कहा यह हमारा सौभाग्य है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर देश जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है, लेकिन मेरी कामना है कि बाबा बैद्यनाथ हमें उस बीमारी से मुक्ति दिलाएं जो भगवान बिरसा मुंडा की धरती झारखंड को लगी है। जेएमएम के संरक्षण में लैंड जिहाद, लव जिहाद की और जॉब जिहाद की बीमारी के जरिए जमीन और जनसंख्या दोनों का संतुलन बिगाड़ा जा रहा है। घुसपैठिए आदिवासियों के रोजगार पर भी कब्जा कर रहे हैं और हमारी कामना है कि हम इन घुसपैठियों की बीमारी से मुक्ति पाएं जो यहां के जल, जंगल और जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
जेएमएम का मतलब जस्ट, मनी मशीन है और राज्य की जनता इस लुटेरी और भ्रष्टाचारी सरकार से त्रस्त होकर इन्हें हटाने और भाजपा की सरकार लाने का मन बना चुकी है।

भाजपा दिला सकती है घुसपैठियों से निजात

झारखंड को अगर आगे बढ़ाना है, तो सबसे पहले घुसपैठियों से मुक्ति पाना है। झारखंड को घुसपैठियों से मुक्ति सिर्फ़ भाजपा ही दिला सकती है, क्योंकि जेएमएम और कांग्रेस वोट बैंक के लिए घुसपैठियों की हितैषी व उनको पालने-पोसने वाली पार्टी है। झारखंड की जनता ने भ्रष्टाचार की मलाई खाने वाली हेमंत सरकार की विदाई तय है। जेएमएम का मतलब जस्ट, मनी मशीन है और राज्य की जनता इस लुटेरी और भ्रष्टाचारी सरकार से त्रस्त होकर इन्हें हटाने और भाजपा की सरकार लाने का मन बना चुकी है।

जल, जंगल, जमीन के रक्षक थे मुंडा  

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा समर्पण व उनके मूल्य हम सभी को सर्वसमाज के अधिकारों और सम्मान के प्रति और अधिक संवेदनशील बनाता है। भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों का पालन करते हुए आदिवासी कल्याण पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में है। भगवान बिरसा मुंडा ने अपना जीवन जल, जंगल, ज़मीन और आदिवासी अस्मिता के लिए खपा दिया और आज उन्हीं भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर यह महसूस करना कष्टदाई है कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार ने जल, जंगल, ज़मीन और आदिवासी अस्मिता को घुसपैठियों के हाथों बेच कर धरती आबा के आदर्शों को तिलांजलि दे दी है।
जयंती दी है। bbbb

Hindi News / News Bulletin / jharkhand: झारखंड लव-लैंड-जॉब जिहाद से बचाना है, तो कमल ही खिलाना है: अनुराग सिंह ठाकुर

ट्रेंडिंग वीडियो