School Holiday : छुट्टी घोषित, 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल
CG Weather News: सालों का रेकार्ड पार…
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए 12 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। राज्य शासन के राहत आयुक्त को पत्र लिखकर जरूरी ऐहतियात बरतने को कहा है। सरकार ने प्रदेश भर के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 अप्रैल से घोषित कर दिए गए है। अब स्कूलों में 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
45 डिग्री तक जा सकता है पारा
अप्रैल के तीसरे हफ्ते निकलते ही आसमान से शोले बरसने लगे हैं। राजधानी में शनिवार से सोमवार तक लू जैसे हालात थे, लेकिन मंगलवार को सीवियर लू चली। मौसम विभाग के अनुसार अगर अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है तो इसे सीवियर यानी गंभीर लू मानी जाती है। रात का तापमान भी 29.3 डिग्री पर पहुंच गई है। यानी दिन के साथ रात भी काफी गर्म है।School Holiday: छुट्टियों का आनंद लें बच्चे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए अवकाश की घोषणा स्कूलों में की गई है। सभी छात्र-छात्राएं इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और घर पर रहकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर छुट्टियों का आनंद लें।इन जिलों में 48 घंटों के लिए लू का अलर्ट
बिलासपुर, कोरबा, रायपुर, बलौदाबाजार, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़, राजनांदगांव, माेहला-मानपुर व कांकेर। इन जिलों के एक-दो पैकेट में लू चल सकती है।प्रमुख स्थानों का तापमान ऐसे
स्थान अधिकतम न्यूनतमरायपुर 44.4 29.3
माना एयरपोर्ट 43.9 28.6
दुर्ग 43.5 25.0
बिलासपुर 43.5 26.0
पेंड्रारोड 42.7 26.6
अंबिकापुर 41.2 21.0
जगदलपुर 39.4 25.8
पिछले 10 साल में अप्रैल
में गर्मी का लेखा-जोखा
वर्ष तापमान तारीख
2015 42.0 212016 44.0 22
2017 44.2 20
2018 41.8 21
2019 44.2 28
2020 40.7 18
2021 42.4 30
2022 44.1 29
2023 43.2 19
2024 42.8 19