scriptCG Weather: मार्च में पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ गर्मी! अगले 2 दिन में चढ़ेगा 4 डिग्री पारा, जानें मौसम अपडेट… | CG Weather: The maximum temperature will increase by 4 degrees in the next 2 days | Patrika News
रायपुर

CG Weather: मार्च में पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ गर्मी! अगले 2 दिन में चढ़ेगा 4 डिग्री पारा, जानें मौसम अपडेट…

CG Weather: राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। यानी मार्च का पहला सप्ताह काफी गर्म रहने की संभावना है।

रायपुरFeb 28, 2025 / 10:39 am

Laxmi Vishwakarma

CG Weather: मार्च में पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ गर्मी! अगले 2 दिन में चढ़ेगा 4 डिग्री पारा, जानें मौसम अपडेट..
CG Weather: प्रदेश में मार्च का पहला सप्ताह काफी गर्म गुजरने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ जाएगा। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा और प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

CG Weather: जानें कहां-कितना तापमान?

वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रहा। सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, जहां पारा 9.8 डिग्री पर रहा। एक तरह से वहां शीतलहर जैसी स्थिति रही। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। फरवरी के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन काफी गर्म गुजर रहा है। वहीं सुबह व रात में हल्की ठंड है।
उत्तर छत्तीसगढ़ में तो अंबिकापुर, जशपुर व मैनपाट जैसे इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है। मार्च के शुरुआती दिनों में राजधानी समेत कुछ इलाकों में पारा 38 से 39 डिग्री पर पहुंच सकता है। माैसम विभाग के पूर्वानुमान से तो ऐसा ही लग रहा है।
यह भी पढ़ें

CG Weather Photos: राजधानी में दोपहर बाद झमाझम बारिश ने बदला मौसम, देखें मन को गुदगुदा देने वाली तस्वीर

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में अभी भी उत्तर से ठंडी हवा आ रही है। इसलिए रात व सुबह में हल्की ठंड तो दिन काफी गर्म है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री तक अधिक है।

दुर्ग में 35 डिग्री के करीब पारा

गुरुवार को दुर्ग में 34.9 डिग्री अधिकतम तापमान रहा जो समान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं राजनांदगांव में पारा 34.5 डिग्री रहा जो सामान्य से अधिक रहा।

बिलासपुर में दिन का पारा 1 डिग्री ज्यादा

CG Weather: यहां दिन के तापमान में गुरुवार को 1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई। बिलासपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री था जो गुरुवार को 33.7 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं रात का पारा 18 डिग्री से बढ़कर 19.8 डिग्री पहुंच गया है। जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा था।

बस्तर में तापमान स्थिर

संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। गुरुवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा, यह सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल से 0.8 अधिक था।

Hindi News / Raipur / CG Weather: मार्च में पड़ेगी रिकॉर्डतोड़ गर्मी! अगले 2 दिन में चढ़ेगा 4 डिग्री पारा, जानें मौसम अपडेट…

ट्रेंडिंग वीडियो