CG Politics: 9 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय में भाजपा की बैठक
दूसरी चर्चा यह भी है कि हरियाणा पैटर्न पर मंत्रियों की संख्या
साय सरकार के कैबिनेट में हो सकती है। फिलहाल, सभी चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तैर रही हैं। जब पत्ता खुलेगा, तभी पता चलेगा कि पार्टी क्या निर्णय ले रही है। जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन 8 तारीख की शाम रायपुर आएंगे।
9 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक लेंगे। चर्चा है कि मंत्रिमंडल विस्तार पर मुहर भी इस बैठक में लगाई जाएगी और आखिरी वक्त पर कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ तो 10 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।
सोशल मीडिया 3 नए मंत्रियों को दिला रहा शपथ
भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुप पर मैसेज चल रहा है कि साय मंत्रिमंडल का विस्तार 10 अप्रैल को होने जा रहा है। पार्टी के कई सोशल मीडिया ग्रुप में यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसके मुताबिक तीन नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। वायरल मैसेज के मुताबिक, विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ-साथ 15 से ज्यादा संसदीय सचिवों की ताजपोशी भी होगी। साय सरकार ने हाल ही में निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में नियुक्ति की थी। भाजपा के सोशल मीडिया ग्रुप के वायरल मैसेज में विधानसभा उपाध्यक्ष के नाम की तेज चर्चा है। इसके लिए अंतागढ़ से विधायक विक्रम उसेंडी के नाम की चर्चा जोरों पर है।
हरियाणा फाॅर्मूला हुआ तो 14 मंत्री होंगे
फिलहाल साय सरकार में मुख्यमंत्री समेत 11 मंत्री हैं। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से एक पद रिक्त हुआ था। इस लिहाज से 2 मंत्री पद रिक्त हैं, लेकिन हरियाणा फाॅर्मूला लागू होने के बाद एक अतिरिक्त मंत्री पद राज्य में बढ़ जाएगा। इस लिहाज से मंत्रिमंडल की कुल संख्या 14 की हो जाएगी।
संसदीय सचिव के लिए 16 नाम
साय सरकार संसदीय सचिवों की भी नियुक्ति करने जा रही है। चर्चा है कि सरकार 16 संसदीय सचिव बना सकती है। भाजपा के ग्रुप में वायरल मैसेज में जिन नामों को शामिल किया गया है, उनमें ज्यादातर नए विधायकों के नाम हैं, जबकि एक दो नाम सीनियर विधायकों के भी है। सीएम बोले- नए मंत्रियों को जल्द जिम्मेदारी
CG Politics: कैबिनेट में विस्तार को लेकर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, मंत्री मंडल में विस्तार की तैयारी है। निगम-मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्त के बाद जल्द ही नए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह बयान जशपुर में वनवासी कल्याण आश्रम के नए अस्पताल के भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद दिया।