scriptCG News: भाजपा निगम-मंडलों की दूसरी सूची पर आया बड़ा अपडेट, महीने भर में होगा नामों का ऐलान | CG News: Big update on the second list of BJP corporations and boards | Patrika News
रायपुर

CG News: भाजपा निगम-मंडलों की दूसरी सूची पर आया बड़ा अपडेट, महीने भर में होगा नामों का ऐलान

CG News: ऐसे में जिन लोगों को अभी तक पद नहीं मिला है ऐसे दावेदार लगातार दूसरी सूची पर निगाह जमाए हुए हैं। साथ ही अपने स्तर पर संगठन के नेताओं से संपर्क साधे हुए हैं…

रायपुरApr 13, 2025 / 02:44 pm

चंदू निर्मलकर

CG News
CG News: प्रदेश भाजपा में अब निगम-मंडलों की दूसरी सूची को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दूसरी सूची में निगम-मंडलों, आयोगों और परिषदों में अध्यक्षों की नियुक्त के बाद अब उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की जानी है। साथ ही बचे निगम-मंडलों, आयोगों और परिषदों में भी अध्यक्षों की नियुक्ति बाकी है। ऐसे में जिन लोगों को अभी तक पद नहीं मिला है ऐसे दावेदार लगातार दूसरी सूची पर निगाह जमाए हुए हैं। साथ ही अपने स्तर पर संगठन के नेताओं से संपर्क साधे हुए हैं। वहीं अपने खास नेताओं से भी गाहे-बगाहे इसे लेकर मनुहार लगाते रहते हैं।

CG News: एक माह में होगा संगठन में फेरबदल

जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन में एक माह के भीतर भारी फेरबदल होने वाला है। क्योंकि संगठन के कुछ पदाधिकारी महापौर, निगम-मंडलों में अध्यक्ष भी बनाए जा चुके हैं। इसके अलावा कुछ लोगों को अन्य पद पर भी नियुक्ति दी जा चुकी है। ऐसे में एक व्यक्ति एक पद का लाभ चरितार्थ करते हुए दो-दो पर बने पदाधिकारियों को हटाया जाएगा। इनकी जगह प्राप्त करने के लिए भी भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं या फिर नीचे पद पर आसीन लोग आने के लिए अपनी-अपनी लॉबिंग में लग गए हैं। चूंकि भाजपा हमेशा चौंकाने वाली निर्णय लेती है, इसलिए कोई कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।
यह भी पढ़ें

CG News: बदला स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम, कांग्रेस बोली- यह छत्तीसगढ़ के महापुरुषों का अपमान… आदेश जारी

करीब 500 लोग किए जाएंगे समायोजित

भाजपा सूत्रों के अनुसार पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची भी शीघ्र जारी किए जाने की संभावना है। साथ ही उपाध्यक्ष, सदस्यों सहित संगठन में खाली पदों को मिलाकर करीब 500 लोगों को समायोजित किया जाएगा। भाजपा में जो पार्टी के कार्यों में समर्पित होकर लगे रहते हैं, उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Hindi News / Raipur / CG News: भाजपा निगम-मंडलों की दूसरी सूची पर आया बड़ा अपडेट, महीने भर में होगा नामों का ऐलान

ट्रेंडिंग वीडियो