scriptSonipat: महिला को बोनट पर लटकाकर 1 KM तक दौड़ाई कार, कूदकर बचाई अपनी जान | Sonipat: car was driven for 1 km with woman hanging on bonnet | Patrika News
राष्ट्रीय

Sonipat: महिला को बोनट पर लटकाकर 1 KM तक दौड़ाई कार, कूदकर बचाई अपनी जान

सोनीपत में एक विधवा महिला को कुछ युवकों ने कार से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला कार के बोनट पर गिर गई और युवकों ने कार की रफ्तार बढ़ा दी।

चण्डीगढ़ हरियाणाMar 11, 2025 / 08:52 pm

Shaitan Prajapat

महिला को बोनट पर लटकाकर 1 KM तक दौड़ाई कार

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सोनीपत में एक विधवा महिला को कुछ लड़कों ने अपनी कार से टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से महिला कार के बोनट पर गिर गई। इसके बाद युवकों ने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी। महिला बोनट पर लटकी रही और वे एक किलोमीटर तक कार को दौड़ाते रहे। जब कार की रफ्तार कम हुई तो महिला ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई है। महिला ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसके बेटे की भी पिटाई की है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हुआ विवाद

यह घटना सोनीपत सेक्टर 15 की बताई जा रही है। पूजा नाम की पीड़ित महिला ने पुलिस में श्किायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उनके बेटे ऋषभ का विवाद मॉडल टाउन निवासी सात्विक से इंस्टाग्राम पर विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे को फॉलो भी करते थे। एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर झगड़ा हो गया था।
car

मामला सुलझाने के लिए बुलाकर पीटा

ऋषभ के बड़े भाई रिदम ने इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी सिलसिले में सात्विक ने 8 मार्च को दोनों भाई को मॉडल टाउन बुलाया। वहां पर सात्विक और उसके दोस्तों ने दोनों भाईयों की पीट दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए।
यह भी पढ़ें

राजस्थान के शिक्षक की हरियाणा में हुई दर्दनाक मौत, 22 दिन बाद होनी थी शादी; खुशी के माहौल में छाया मातम


बेटे को बचाने आई मां को मारी टक्कर

पीड़ित पूजा ने बताया कि 9 मार्च को उसका बेटा ऋषभ दूध लेने के लिए सेक्टर-15 के बाजार गया था। दूध खरीद कर लौट रहा था तभी सात्विक अपने दोस्तों के साथ कार में वहां आ गया।उन्होंने ऋषभ को पीटना शुरू कर दिया। ऋषभ ने अपनी मां को फोन घटना के बारे में बताया। उसकी मां तुरंत अपने रिश्तेदारों के साथ बेटे को बचाने पहुंची। आरोपियों ने पीड़िता को कार से टक्कर मार दी और बोनट पर गिराकर कार दौड़ा दी। महिला का कहना है कि पुलिस मामले की ठीक से जांच नहीं कर रही है। आरोप है कि केस को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।

Hindi News / National News / Sonipat: महिला को बोनट पर लटकाकर 1 KM तक दौड़ाई कार, कूदकर बचाई अपनी जान

ट्रेंडिंग वीडियो