फरवरी के अंत में बारिश
फरवरी का महीना अब खत्म हो चला है। इसके साथ ही मार्च महीने की शुरुआत होने वाली है। मार्च महीने की शुरुआत से पहले यूपी में मौसम यूटर्न लेने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार मार्च महीने की शुरुआत यूपी में बारिश के बौछार के साथ होने की संभावना है।
कई जिलों में घटा अधिकतम तापमान
यूपी के कई जिलों में रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा तापमान वाराणसी में 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में 29.6, हमीरपुर में 29.2, कानपुर में 29.0, प्रयागराज में 29.0, बस्ती में 29.0, लखनऊ में 26.8, आगरा में 28.4, मेरठ में 25.8, गोरखपुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सुबह-शाम के तापमान में गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक 27, 28 फरवरी और एक मार्च को बारिश होने के आसार हैं। ज्यादातर जिलों में रविवार को सुबह-शाम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे ठंडक थोड़ी बढ़ी है। हालांकि, दिन में तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया।