scriptRain Alert:आज पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट, बारिश और ओले मचा सकते हैं आफत | Rain Alert: Yellow alert for the entire state today, rain may cause havoc in 12 districts | Patrika News
लखनऊ

Rain Alert:आज पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट, बारिश और ओले मचा सकते हैं आफत

Rain Alert:पूरे राज्य में आज मौसम फिर से तल्खी दिखा सकता है। आईएमडी ने आज पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आज राज्य के सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली कड़कने का खतरा भी रहेगा।

लखनऊMar 16, 2025 / 11:12 am

Naveen Bhatt

A yellow alert has been issued for rain, snowfall and thunderstorm in Uttarakhand today

उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी हुआ है

Rain Alert:आज मौसम मुश्किलें बढ़ा सकता है। दरअसल, उत्तराखंड में शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह अधिकांश इलाकों में बारिश हुई है। साथ ही चारों धामों के अलावा हर्षिल, औली, हेमकुंड, मुनस्यारी सहित अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी भी हुई है। केदारनाथ, मद्ममहेश्वर, तुंगनाथ, कार्तिक स्वामी, चंद्रशिला सहित ऊंची चोटियों पर शनिवार सुबह बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी से पूरे जिले में मौसम ठंडा हो गया। चमोली जिले में शुक्रवार रात और शनिवार सुबह बदरीनाथ और हेमकुंड में भारी हिमपात हुआ। शनिवार को बदरीनाथ में एक फुट से अधिक बर्फ गिरी। पर्यटन स्थल औली में भी बर्फबारी हुई। शनिवार सुबह चार बजे से 10 बजे तक बर्फबारी का सिलसिला चला। औली की ढलानों में लगभग 2 इंच तक ताजा बर्फ गिरी। बर्फबारी से पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया। इधर, कुमाऊं में भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिथौरागढ़, मुनस्यारी के साथ बागेश्वर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। खलिया टॉप, भुजानी, आदि कैलास, मानसरोवर मार्ग पर 18 से 20 इंच तक हिमपात हुआ है। इसी बीच आईएमडी ने आज पूरे राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही आईएमडी ने राज्य भर में आज भारी बर्फबारी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी कर लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

19 मार्च से फिर बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में आने वाले दिनों में भी मौसम साफ होने की संभावना कम है। आज राज्य के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। आईएमडी के मुताबिक चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में बारिश की संभावना है। परसों पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। उसके बाद 19 से 21 मार्च तक तीन दिन राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।

Hindi News / Lucknow / Rain Alert:आज पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट, बारिश और ओले मचा सकते हैं आफत

ट्रेंडिंग वीडियो