Baking Soda For Sweat Smell Clothes: गर्मी में कपड़ों से आती है पसीने की बदबू तो आजमाएं बेकिंग सोडा का नुस्खा, असर दिखेगा जल्द
How to get Sweat Smell out of clothes with Baking Soda: गर्मियों में कपड़ों से आने वाली बदबू किसी को भी परेशान कर सकती है। इसके पीछें बहुत से कारण होते है। लेकिन बेकिंग सोडा से यह समस्या आसानी से दूर की जा सकती है। जानिए, कैसे इसका सही इस्तेमाल आपके कपड़ों को फ्रेश रख सकता है।
Baking Soda For Sweat Smell Clothes: गर्मी का मौसम आते ही पसीना आना सामान्य बात है। लेकिन जब यह पसीना कपड़ों में बस जाता है और बदबू फैलाने लगता है तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। कई बार ऐसा होता है कि बार-बार धोने के बावजूद कपड़ों से दुर्गंध नहीं जाता, जिससे व्यक्ति असहज महसूस करने लगता है।
अगर आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। बेकिंग सोडा (Baking soda) एक ऐसा घरेलू उपाय है, जो बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के कपड़ों की दुर्गंध को जड़ से खत्म कर सकता है। यह न केवल बदबू को सोख लेता है, बल्कि बैक्टीरिया को भी खत्म करता है। आइए जानते हैं कि कपड़ों में बदबू क्यों आती है और इसे दूर करने के आसान तरीके क्या हैं।
कपड़ों में बदबू क्यों आती है?
कपड़ों में बदबू क्यों आती है? कई बार हम रोजमर्रा की भागदौड़ में यह ध्यान नहीं देते कि हमारे कपड़ों में आखिर बदबू क्यों बनी रहती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं –
1. पसीना और बैक्टीरिया: जब शरीर से निकलने वाला पसीना कपड़ों में सूख जाता है तो उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। यही बैक्टीरिया बदबू का मुख्य कारण होते हैं। 2. गंदगी और नमी: अगर कपड़े सही तरीके से साफ न किए जाएं या उन्हें पूरी तरह सुखाया न जाए तो उनमें बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं, जिससे दुर्गंध पैदा होती है।
4. सिंथेटिक कपड़े पहनना: सिंथेटिक कपड़े पसीना जल्दी नहीं सोखते, जिससे नमी बनी रहती है और बदबू ज्यादा देर तक टिकी रहती है। कपास और लिनेन जैसे प्राकृतिक कपड़े जल्दी सूखते हैं और बदबू को कम करने में मदद करते हैं।
5. गलत तरीके से सुखाना: अगर कपड़ों को पर्याप्त धूप और हवा न मिले तो उनमें नमी बनी रहती है, जिससे दुर्गंध पैदा होती है। खासकर अगर आप कपड़ों को बंद कमरे में सुखाते हैं तो उनमें ताजगी नहीं आती।
बेकिंग सोडा से कपड़ों की बदबू कैसे दूर करें?
बेकिंग सोडा को नेचुरल डिओडराइजर कहा जाता है। यह बदबू को सोखकर खत्म करता है और कपड़ों को फ्रेश रखने में कारगर होता है। इसका उपयोग बहुत ही आसान है और इसके लिए किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं होती।
बेकिंग सोडा को इस्तेमाल करने के 5 आसान तरीके
1. धोते समय बेकिंग सोडा मिलाएं जब भी आप कपड़े धोएं तो वॉशिंग मशीन या बाल्टी में आधा कप बेकिंग सोडा डाल दें। यह न केवल बदबू हटाने में मदद करेगा, बल्कि कपड़ों को ज्यादा साफ और ताजा बनाएगा।
2. बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर लगाएं अगर किसी खास जगह से ज्यादा बदबू आ रही है तो बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे बदबू वाली जगह पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें, फिर सामान्य तरीके से धो लें।
3. भिगोकर धोएं एक बाल्टी पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और उसमें कपड़ों को 30 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद सामान्य तरीके से धो लें। यह तरीका उन कपड़ों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिनमें बार-बार बदबू बनी रहती है।
4. सीधे बेकिंग सोडा छिड़कें अगर कपड़ों को तुरंत धोना संभव नहीं है तो कपड़ों के अंदर बेकिंग सोडा छिड़क दें और कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इससे बदबू काफी हद तक कम हो जाएगी और कपड़े ज्यादा देर तक फ्रेश रहेंगे।
5. सुखाने से पहले इस्तेमाल करें अगर आप चाहते हैं कि कपड़े ज्यादा देर तक महकते रहें तो कपड़े फैलाने से पहले हल्का बेकिंग सोडा छिड़कें और फिर झाड़कर धूप में सुखाएं। यह नमी और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करेगा।
बदबू से बचने के लिए और क्या करें?
कपड़ों को रोज धोएं- अगर आपको बहुत पसीना जाता हो और रोजमर्रा के काम से घर से बाहर जाना आना पड़ता है तो आज रोज अपने कपड़े को धो लें।
धूप में सुखाएं- सूरज की रोशनी में कपड़े सुखाने से बैक्टीरिया खत्म होते हैं और कपड़े को बदबू से राहत भी मिलती है। सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें – अपने कपड़े को साफ करने के लिए ऐसा डिटर्जेंट चुनें जिसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण हों, ताकि बदबू की समस्या खत्म हो सके।
नेचुरल फैब्रिक पहनें- गर्मी के मौसम में आप सूती और लिनेन जैसे कपड़े पहने ये पसीना जल्दी सोखते हैं और बदबू रोकने में मदद करते हैं।
Hindi News / Lifestyle News / Baking Soda For Sweat Smell Clothes: गर्मी में कपड़ों से आती है पसीने की बदबू तो आजमाएं बेकिंग सोडा का नुस्खा, असर दिखेगा जल्द