scriptYouTube Ads से पाना है छुटकारा? अपनाएं ये 5 आसान और असरदार जुगाड़, बिल्कुल फ्री! | How-to-block-youtube-ads-without-premium | Patrika News
टेक्नोलॉजी

YouTube Ads से पाना है छुटकारा? अपनाएं ये 5 आसान और असरदार जुगाड़, बिल्कुल फ्री!

अगर आप YouTube Ads से परेशान हैं और बिना Premium लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ये 5 आसान और फ्री जुगाड़ जरूर आजमाएं।

भारतApr 08, 2025 / 05:48 pm

Rahul Yadav

How to block YouTube ads

How to block YouTube ads

How to block YouTube ads: अगर आप YouTube पर डेली वीडियो देखते हैं, तो ये Ads का झंझट आपने भी झेला होगा। बीच-बीच में आने वाले विज्ञापन मजा किरकिरा कर देते हैं। हालांकि, विज्ञापन से बचने के लिए YouTube Premium का ऑप्शन है। फिलहाल हम आपको कुछ आसान हैक्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपको प्रीमियम के लिए पैसे खर्चने की जरूरत नहीं, फ्री में इन विज्ञापन से छुटकारा पा जाएंगे।

1. वीडियो को डाउनलोड कर लें और ऑफलाइन देखें

    Ads से बचने का सबसे आसान तरीका है वीडियो को डाउनलोड करके ऑफलाइन देखना। इससे आपको हर बार Ads नहीं झेलने पड़ेंगे, खासकर उन वीडियो में जिन्हें आप बार-बार देखते हैं। कुछ देशों में YouTube फ्री में ऑफलाइन सेव की सुविधा देता है। इसके अलावा, आप YT-DLP जैसे थर्ड-पार्टी टूल का इस्तेमाल करके वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।

    2. एड-ब्लॉकर का इस्तेमाल करें

      ब्राउजर में एड-ब्लॉकर एक्सटेंशन लगाकर आप YouTube पर दिखने वाले सारे Ads को ब्लॉक कर सकते हैं। uBlock Origin और YouTube Ad-Skipper जैसे टूल Chrome, Firefox और Edge जैसे ब्राउजर में मिल जाते हैं। ये न सिर्फ Ads को रोकते हैं, बल्कि आपकी ब्राउजिंग स्पीड भी बढ़ा देते हैं और प्राइवेसी भी बेहतर करते हैं।

      3. Dot Trick: URL में एक डॉट लगाएं

        ये ट्रिक बेहद सिंपल और कारगर है। YouTube लिंक में “.com” के बाद एक डॉट (.) लगा दें जिससे ऐड से छुटकारा मिल जाएगा। उदाहरण के लिए youtube.com./watch?v=example में इसे देखा जा सकता है। इससे YouTube का सिस्टम गड़बड़ा जाता है और Ads लोड नहीं हो पाते।
        ये भी पढ़ें- Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! सिर्फ ₹10 रोज में पाएं 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री OTT एक्सेस और IPL 2025 का फुल मजा!

        4. मोबाइल में Ads को ऑटोमेटिक स्किप करें

          मोबाइल पर बार-बार Ads स्किप करना झंझट भरा हो सकता है। लेकिन एक ट्रिक से आप इसे आसान बना सकते हैं। जैसे ही Ad शुरू हो, स्क्रीन को टैप करें और लेफ्ट या राइट में स्वाइप कर सकते हैं। कई बार इससे छोटा Ad तुरंत स्किप हो जाता है। साथ ही, जब भी “Skip Ad” बटन आए, तुरंत टैप कर दें। और अगर आप मोबाइल ब्राउजर में YouTube चलाते हैं, तो उसमें भी एड-ब्लॉकर लगाएं।

          5. YouTube के ऑप्शन भी आजमाएं

            अगर YouTube पर Ads से बहुत तंग आ चुके हैं, तो कुछ दूसरे प्लेटफॉर्म NewPipe, PeerTube, या Vimeo ट्राय कर सकते हैं। NewPipe तो खासतौर पर YouTube कंटेंट को बिना Ads के दिखाने के लिए जाना जाता है। इसमें आपको ट्रेंडिंग वीडियो, सब्सक्रिप्शन और प्लेलिस्ट्स की सुविधा भी मिलती है। लेकिन ध्यान दें, ये ऐप Google Play Store पर नहीं मिलेगा, इसे GitHub या F-Droid जैसे साइट्स से डाउनलोड किया जा सकता है।

            Hindi News / Technology / YouTube Ads से पाना है छुटकारा? अपनाएं ये 5 आसान और असरदार जुगाड़, बिल्कुल फ्री!

            ट्रेंडिंग वीडियो