scriptJEE Main Result 2025: जेईई मेन का रिजल्ट जारी, राजस्थान के इन 7 छात्रों के आए 100 में से 100 | NTA JEE Mains Final Result 2025 Declared 7 students of Rajasthan got 100 percentile | Patrika News
कोटा

JEE Main Result 2025: जेईई मेन का रिजल्ट जारी, राजस्थान के इन 7 छात्रों के आए 100 में से 100

JEE Main Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार आधी रात बाद जेईई मेन सेशन-2, 2025 का परिणाम घोषित कर दिया। इसके साथ जेईई एडवांस के लिए कटआफ भी जारी कर दी गई।

कोटाApr 19, 2025 / 07:31 am

Anil Prajapat

NTA-JEE-Mains-Final-Result
JEE Main Result 2025: कोटा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार आधी रात बाद जेईई मेन सेशन-2, 2025 का परिणाम घोषित कर दिया। इसके साथ जेईई एडवांस के लिए कटआफ भी जारी कर दी गई। यह परिणाम जेईई मेन के दोनों सेशन में आयोजित परीक्षा के परिणाम को मिलाकर (दोनों में श्रेष्ठ) घोषित किया गया।
परीक्षा में 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल की, इनमें राजस्थान के 7 छात्र शामिल हैं। सेशन 2 परीक्षा के लिए 10,61,840 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से 9,92,350 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। इस बार अनारक्षित/जनरल की कटऑफ 93.1023262 रही, जबकि 2024 में 93.2362181 थी।

इन्होंने हासिल किए 100 पर्सेटाइल

1. ओम प्रकाश बेहरा (राजस्थान)
2. एमडी अनस (राजस्थान)
3. आयुष सिंघल (राजस्थान)
4. आर्किसमैन नैंदी (पश्चिम बंगाल)
5. देवदत्त माझी (पश्चिम बंगाल)
6. आयुष रवि चौधरी (महाराष्ट्र)
7. लक्ष्य शर्मा (राजस्थान)
8. कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक)
9. हर्ष ए. गुप्ता (तेलंगाना)
10. आदित प्रकाश भागाड़े (गुजरात)
11. दक्ष (दिल्ली)
12. हर्ष झा (दिल्ली)
13. रजित गुप्ता (राजस्थान)
14. श्रेयस लोहिया (उत्तर प्रदेश)
15. सक्षम जिंदल (राजस्थान)
16. सौरव (उत्तर प्रदेश)
17. वंगला अजय रेड्डी (तेलंगाना)
18. सानिध्य सराफ (महाराष्ट्र)
19. विषद जैन (महाराष्ट्र)
20. अरनव सिंह (राजस्थान)
21. शिवेन विकास तोषनीवाल (गुजरात)
22. कुशाग्र बैंगाहा (उत्तर प्रदेश)
23. साई मनोगना गुथिकोंडा (आंध्र प्रदेश)
24. बानी बता माजी (तेलंगाना)

कट-ऑफ पर्सटाइल

अनारक्षित/जनरलः 100 से 93.1023262
पीडब्ल्यूबीडी: 93.0950208 से 0.0079349
ईडब्ल्यूएस: 93.0950208 से 80.3830119
ओबीसी: 93.0950208
एससी: 93.0950208 से 61.1526933
एसटी: 93.0950208 से 47.9026465

यह भी पढ़ें

चपरासी के लिए PhD, BTech, B.Ed डिग्री धारकों ने किया आवेदन, योग्यता 10वीं पास; आए रिकॉर्ड आवेदन

Hindi News / Kota / JEE Main Result 2025: जेईई मेन का रिजल्ट जारी, राजस्थान के इन 7 छात्रों के आए 100 में से 100

ट्रेंडिंग वीडियो