मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
कैसा रहेगा कानपुर में 1 मार्च का मौसम मौसम?
विभाग के अनुसार 1 मार्च का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के नाम नोट
आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 1 मार्च की सुबह 8:30 बजे तक बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने 37 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसमें 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, हापुर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर शामिल है।
येलो अलर्ट वाले जिलों के नाम
जबकि येलो अलर्ट वालों में बदायूं, शाहजहांपुर, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, संभल, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतम बुध नगर, हापुर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर शामिल है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जिलों में ओला दृष्टि होने की संभावना है। जबकि येलो अलर्ट जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बादल गरजने के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।