scriptUP weather alert: यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, चलेगी धूल भरी आंधी | UP weather alert: Possibility of rain in these districts of UP, dust storm blow | Patrika News
कन्नौज

UP weather alert: यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, चलेगी धूल भरी आंधी

UP weather alert Possibility of rain in these districts मौसम विभाग में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज कानपुर मंडल के इन जिलों में बारिश होने की संभावना है। तेज हवा भी चलेगी।

कन्नौजMar 16, 2025 / 07:45 am

Narendra Awasthi

बारिश का अलर्ट
Possibility of rain in these districts of UP आईएमडी ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार कन्नौज में आज दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। हिमालय क्षेत्र में होने वाली हलचल का असर गंगा के मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। बर्फीली हवाएं आने की संभावना है। एक से दो डिग्री तापमान कितने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में 17 प्रतिशत, कानपुर में 35 प्रतिशत, फर्रुखाबाद में 20 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मानसून के दौरान हुई कम बारिश की भरपाई मार्च महीने में होने वाली बारिश और बर्फबारी से हो सकती है।‌ कन्नौज में आज का तापमान 33 डिग्री तापमान के बीच बारिश होने की संभावना है। आगामी 17 मार्च सोमवार को तेज धूप निकलने की संभावना है। लेकिन सर्द हवाओं के कारण तापमान में कमी आएगी।
यह भी पढ़ें

IMD yellow Alert: 15, 16 मार्च को येलो अलर्ट, आंधी, ओलावृष्टि, झमाझम बारिश, देखें आईएमडी की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार कन्नौज में आज दिन में बारिश होने की संभावना है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 30 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 17 मार्च का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Hindi News / Kannauj / UP weather alert: यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, चलेगी धूल भरी आंधी

ट्रेंडिंग वीडियो