CG News: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के राम्हेपुर में भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना और पंडरिया में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मौजूद है। यहां पर औसतन 160 दिनों तक गन्ना की खरीदी प्रक्रिया निर्धारित है, लेकिन गन्ने की आवक देखते हुए पेराई सत्र बढ़ा दिया जाता था, लेकिन अब नहीं। इस वर्ष तो 28 फरवरी तक बमुश्किल ही गन्ना पेराई हो सकी।
दोनों शक्कर कारखाना में 19 हजार 385 किसानों द्वारा 4 लाख 28 हजार 330.9 मीट्रिक टन गन्ना की बिक्री किए। 315.10 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर इसकी कुल राशि 135 करोड़ रुपए होती है। जबकि बीते वर्ष केवल भोरमदेव शक्कर कारखाना में ही किसानों ने 149.34 करोड़ रुपए के गन्ना बिक्री किए थे।
वहीं पंडरिया के शक्कर कारखानों में किसानों द्वारा 122.91 करोड़ रुपए के गन्ना बेचे गए। साल दर साल किसानों द्वारा सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना बिक्री को लेकर किसानों की रुचि घटती जा रही है। यह चिंतनीय विषय है कि क्योंकि यही स्थिति रही तो कारखाने को बंद करने की नौबत आ जाएगी।
जिले में किसानों के गन्ना खरीदी के लिए दो सहकारी शक्कर कारखाना मौजूद है। कुछ वर्षों तक स्थिति ठीक रही, लेकिन अब किसानों की रुचि इनसे घटती जा रही है। साल दर साल कृषकों द्वारा कारखाना में गन्ना की बिक्री कम कर दी गई है। स्थिति यह है कि इस सीजन में 50 प्रतिशत ही गन्ना कारखाना पहुंचे और पेराई हो सकी है।
करोड़ों रुपए के कर्च में पंडरिया कारखाना
लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहाकारी कारखाना की स्थापना के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम नई दिल्ली के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा 81 करोड़ रुपए का ऋ ण 11.45 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया गया था। इसके एवज में कारखाने द्वारा अब तक 121.47 करोड़ रुपए ब्याज सहित भुगतान किया जा चुका है।
वहीं बकाया मूलधन ऋण राशि 17 करोड़ रुपए है। पूर्व में राशि की किश्त जमा नहीं करने की वजह से अर्थदंड भी बढ़ा है। वर्तमान में ऋ ण की राशि का ब्याज दर 11.45 प्रतिशत है। दूसरी ओर किसानाें का भुगतान भी बकाया है। मतलब कारखाना कर्ज में है। इस मुद्दे को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा सत्र के दौरान उठाया भी था।
इसलिए गन्ने की आवक कम हुई
विगत वर्षों से किसानों द्वारा शक्कर कारखानों को कम मात्रा में गन्ना बेचा जा रहा है। इसका प्रमुख कारण गुड़ फैक्ट्री है। सीजन के दौरान जिले में 350 से अधिक गुड़ फैक्ट्री संचालित होते हैं। जहां एक ओर शक्कर कारखाना में 315.10 रुपए और बोनस सहित 350 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदी करती है तो दूर ओर गुड़ फैक्ट्री 400 से 450 रुपए प्रति क्विंटल से गन्ना खरीदी करती है।
दूसर कारण कारखानों में गन्ना बिक्री के बाद राशि का भुगतान काफी लेट लतीफी से होता है, जबकि गुड़ फैक्ट्री में नगद राशि मिलती है। शक्कर कारखाना में गन्नों से लदे टैक्टर टॉली की लंबी कतार लगती है जिसके कारण दो से तीन दिन में नंबर लगता है इसके कारण गन्ना सूखता है जिससे उसका वजन कम हो जाता है। मतलब राशि कम। वहीं गुड़ फैक्ट्री में तुरंत खरीदी होती है। इस वजह से किसान शक्कर कारखाने की जगह स्थानीय गुड़ फैक्ट्रियों में गन्ने बेचने लगे हैं।
पंडरिया कारखाना
पंडरिया स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना की स्थिति बेहद नाजुक हो चुकी है। क्योंकि यहां इस सीजन में केवल 150153.419 मीट्रिक टन गन्ना किसानों द्वारा बिक्री किया गया। बीते वर्ष के मुकाबले यह 50 प्रतिशत ही है। कारखाने के पेराई क्षमता 4 लाख मीट्रिक टन हो चुकी है, लेकिन इस सीजन गन्ना पेराई 37.53 फीसदी ही हुई। इससे 16451.95 मीट्रिक टन शक्कर उत्पादन हो सका, जो बीते वर्ष के मुकाबले 46 प्रतिशत ही है।
कारखाना में कम गन्ना बिक्री के दो प्रमुख कारण है। एक तो जिले में अत्यधिक गुड़ फैक्ट्री के कारण गन्ना कारखाने तक नहीं पहुंचा। किसानों को नगदी भुगतान किया जाता है तो गुड़ फैक्ट्री पहुंचने लगे। दूसरा कारण देरी से भुगतान होने से किसानों की रुचि इस ओर कम हुई। यूके कौशिक, प्रबंध संचालक, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहाकारी कारखाना
भोरमदेव कारखाना
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना की स्थिति ठीक कही जा सकती है लेकिन उतनी भी नहीं। क्योंकि यहां पर भी इस सीजन में कम गन्ना की बिक्री हुई जिससे पेराई कम और शक्कर का उत्पादन भी कम हुआ। यहां की पेराई क्षमता 5 लाख 60 हजार मीट्रिक टन है, लेकिन इस सीजन 278177.475 मीट्रिक टन ही हो सका, जो बीते वर्ष की अपेक्षा 28 प्रतिशत कम है। इससे शक्कर उत्पादन भी 25479.70 मीट्रिक टन ही हो सका। यहां पर भी पिछले कई वर्षों स्थिति कमजोर हो रही है।
एक नजर… तीन वर्ष जिले के सहकारी शक्कर कारखानों की स्थिति
भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर वर्ष किसान गन्ना पेराई राशि(करोड़) शक्कर उत्पादन (मीट्रिक टन) (मीट्रिक टन) 2022-23 11836 346822 127.57 38552.80
2023-24 12052 388828.32 149.34 43393.40 2024-25 11726 278177.48 87.69 25479.70 लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया वर्ष किसान गन्ना पेराई राशि(करोड़) शक्कर उत्पादन (मीट्रिक टन) (मीट्रिक टन)