आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने सोमवार को अलवर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शेष अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में आगामी तीन-चार दिनों में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।
कोटा-वनस्थली सबसे गर्म
शनिवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान कोटा और वनस्थली में 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा पिलानी, धौलपुर, अंता में दिन का तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। करौली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 36.2 डिग्री दर्ज हुआ।