scriptRajasthan: 14 दिन में दूसरी बार बदली राजस्थान के इस शहर की सीमा, नगर निगम में शामिल हुई यह नगर पालिका | Kudi Nagar Palika has been included in the Nagar Nigam in Jodhpur | Patrika News
जोधपुर

Rajasthan: 14 दिन में दूसरी बार बदली राजस्थान के इस शहर की सीमा, नगर निगम में शामिल हुई यह नगर पालिका

Nagar Nigam Jodhpur: जोधपुर में नगर निगम दक्षिण क्षेत्र में आने वाली कुड़ी नगर पालिका के निवासियों की आठ साल पुरानी मांग अब पूरी हुई है। कुड़ी भगतासनी ग्राम पंचायत को सितंबर 2024 को नगर पालिका बनाया गया था।

जोधपुरApr 07, 2025 / 09:34 pm

Rakesh Mishra

Nagar Nigam Jodhpur

फाइल फोटो

राजस्थान सरकार ने सोमवार को तीसरी अधिसूचना जारी करके कुड़ी नगर पालिका को नगर निगम में शामिल कर दिया। साथ ही ग्राम पंचायत उचियारड़ा के राजस्व ग्राम बासनी बेंदा व उचियारड़ा का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र, ग्राम पंचायत खारड़ा रणधीर का राजस्व ग्राम खारड़ा रणधीर का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र, ग्राम पंचायत सांगरिया का राजस्व ग्राम वीर तेजाजी नगर का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र, ग्राम पंचायत पाल राजस्व ग्राम पाल पूर्व का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र और ग्राम पंचायत झालामण्ड का राजस्व ग्राम झालामण्ड उत्तर का सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र निगम की सीमा में शामिल कर दिया है।

25 मार्च को जारी हुई पहली अधिसूचना

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से नगर निगम की सीमा बढ़ाने के लिए पहली अधिसूचना 25 मार्च 2025 को जारी की गई। इसमें आंगणवा, खोखरिया, गुजरावास और बनाड़ को शामिल किया गया था। सरकार की ओर से दूसरी अधिसूचना में 29 मार्च, 2025 को इन चारों गांवों को हटाकर नांदडी और श्रीयादे गांव को शामिल किया गया।

8 साल पुरानी मांग पूरी

वहीं जोधपुर में नगर निगम दक्षिण क्षेत्र में आने वाली कुड़ी नगर पालिका के निवासियों की आठ साल पुरानी मांग अब पूरी हुई है। कुड़ी भगतासनी ग्राम पंचायत को सितंबर 2024 को नगर पालिका बनाया गया था। उसके बाद से यहां के लोग कुड़ी नगर पालिका को नगर निगम की सीमा में शामिल करने की मांग चल रही थी। अब राज्य सरकार ने कुड़ी नगर पालिका को निगम की सीमा में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

सुविधाओं का होगा विस्तार

कुड़ी को नगर निगम सीमा में शामिल होने से कई प्रशासनिक और विकास से जुड़ी योजनाएं अब नगर निगम के दायरे में आएंगी। इससे जहां मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। वहीं शहरी योजनाओं का लाभ भी इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। सड़क, सीवरेज, जलापूर्ति, कचरा प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं के तहत अब इन क्षेत्रों में भी काम हो सकेगा।

तीनों विधानसभा में कम होंगे वार्ड

निगम की सीमा का विस्तार होने से अब शहर, सरदारपुरा और सूरसागर विधानसभा में कुछ वार्डों को कम किया जाएगा। निगम सूत्रों के अनुसार सूरसागर विधानसभा से चार, शहर से एक और सरदारपुरा दो वार्ड कम करके इन क्षेत्रों को वार्ड में जोड़ा जाएगा। इसके बाद फिर से नया ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।
यह वीडियो भी देखें

तैयार होगी कार्य योजना तैयार

अब तीसरी अधिसूचना के बाद संबंधित विभागों को इन क्षेत्रों में नगर निगम की सेवाएं पहुंचाने की कार्य योजना तैयार करनी होगी। इसके साथ ही नया परिसीमन लागू करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। नगर निगम की सीमा विस्तार से संबंधित सभी विभागीय अनुमोदन और रिकॉर्ड अपडेट किए जाएंगे।

Hindi News / Jodhpur / Rajasthan: 14 दिन में दूसरी बार बदली राजस्थान के इस शहर की सीमा, नगर निगम में शामिल हुई यह नगर पालिका

ट्रेंडिंग वीडियो