विवादों से रहीं दूर
ओम कुमारी सहजता और विनम्रता के लिए जानी जाती थीं। उनका नाम कभी भी विवाद में नहीं रहा। उनके कार्यकाल में ही
जोधपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बने नगर निगम के खुद के नए भवन में कार्यालय शिफ्ट हुआ था। उनका जन्म साल 1937 में हुआ था। उनके पिता का नाम बस्तीराम गहलोत था।
साल 1983 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्यपाल ने सम्मानित किया तथा वर्ष 1999 में बार-टू-मेडल ऑफ मेरिट पदक प्रदान किया गया। 1999 में जोधपुर नगर निगम के वार्ड 41 से पार्षद चुनी गई तथा 4 नवंबर 2004 को इसी वार्ड से पुनः जीत कर महापौर की अहम जिम्मेदारी संभाली। वे कांग्रेस पार्टी की सक्रिय नेता थीं।
वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए ओम कुमारी गहलोत को श्रद्धांजलि दी है। गहलोत ने लिखा कि जोधपुर की प्रथम महिला महापौर डॉ ओम कुमारी गहलोत का निधन बेहद दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।