- 12000 से अधिक प्रतिमाओं की सेवा का लक्ष्य पूरा
ग्रुप के प्रवक्ता पवन कोठारी ने बताया कि पन्यास प्रवर चंद्रशेखर विजय महाराज के शिष्य पन्यास जयभूषण विजय महाराज की प्रेरणा से इस ग्रुप की स्थापना हुई थी। अब तक 825 तीर्थों और 12000 से अधिक प्रतिमाओं की सेवा का सौभाग्य इस ग्रुप को प्राप्त हुआ है।
भक्ति संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
शनिवार रात्रि को मुंबई के संगीतकार सुजल जैन द्वारा परमात्मा भक्ति का आयोजन किया गया, जिसमें सकल जैन संघ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान ट्रस्ट के कर्मचारियों का भी बहुमान किया गया।
शकस्तव महापूजन का आयोजन
रविवार प्रात: जैन भवन के नमिनाथ जिनालय में सभी सेवार्थी भाइयों और जैन संघ के साथ मिलकर शकस्तव महापूजन किया गया। इस अवसर पर परमात्मा का विविध औषधियों से अभिषेक कर अष्टप्रकारी पूजन संपन्न हुआ। क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष महेंद्र भाई बाफना ने बताया कि यह महापूजन इंद्र द्वारा किए जाने वाले परमात्मा पूजन विधान की प्रतिकृति है।
पंचतीर्थ यात्रा और अनुमोदना
ग्रुप की ओर से जैसलमेर पंचतीर्थ यात्रा भी की गई। लौद्रवपुर पाश्र्वनाथ जैन श्वेतांबर ट्रस्ट द्वारा वंदे शासनम ग्रुप की अनुमोदना की गई। इस अवसर पर जैन ट्रस्ट जैसलमेर के पदाधिकारी, ट्रस्टी और सकल जैन संघ के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।