न्यूनतम तापमान आएगी गिरावट
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया 26-27 मार्च को राजस्थान के कुछ इलाकों में मामूली बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30 KMPH की रफ्तार से चलने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार हैं।
जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राजस्थान के अधिकतम तापमान में 1 से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाड़मेर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। जयपुर में आज 24 मार्च को सुबह 10 बजे 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं जयपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस व नयूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।