scriptWeather Update : आईएमडी का Prediction, आज से मिलेगी राहत, जानें 21-22-23 अप्रेल को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम | Weather Update IMD Prediction Today Relief Know How Rajasthan Weather will be on 21-22-23 April | Patrika News
जयपुर

Weather Update : आईएमडी का Prediction, आज से मिलेगी राहत, जानें 21-22-23 अप्रेल को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

Weather Update : मौसम विभाग के Prediction के अनुसार आज रविवार 20 अप्रेल से राजस्थान का मौसम बदल जाएगा। जानें 21-22-23 अप्रेल को राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

जयपुरApr 20, 2025 / 08:35 am

Sanjay Kumar Srivastava

Weather Update IMD Prediction Today Relief Know How Rajasthan Weather will be on 21-22-23 April
Weather Update : राजस्थान में हीटवेव का असर अब कम हो रहा है। दिन के तापमान में गिरावट हो रही है। शनिवार को कई शहरों में 2 से 3 डिग्री दिन का पारा गिर गया। जोधपुर, बीकानेर और कोटा में हीटवेव का असर रहा। मौसम केन्द्र के अनुसार रविवार से 23 अप्रेल तक राज्य में हीट वेव से राहत मिलने की संभावना है। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

सबसे अधिक दिन का तापमान कोटा में दर्ज

मौसम केन्द्र के अनुसार 10 शहरों में दिन का पारा 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा सबसे अधिक दिन का तापमान कोटा में 44.3 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तरी हवा चलने की वजह से पश्चिमी हवा कमजोर पड़ी

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज रविवार से उत्तरी हवा चलने की वजह से पश्चिमी हवा कमजोर रही, जिस कारण तापमान में गिरावट हुई। राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव 25 अप्रैल तक रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का मुंह काला करने पर 1 लाख इनाम की घोषणा, जानें क्या है मामला

जयपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

जयपुर में आज रविवार को का तापमान सुबह 8.30 बजे 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही आज सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।

Hindi News / Jaipur / Weather Update : आईएमडी का Prediction, आज से मिलेगी राहत, जानें 21-22-23 अप्रेल को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो