scriptसिटीजन फीडबैक… शहरवासियों ने दिखाया उत्साह | Patrika News
जयपुर

सिटीजन फीडबैक… शहरवासियों ने दिखाया उत्साह

स्वच्छ सर्वेक्षण में राजधानी के दोनों नगर निगम की रैंकिंग सुधरे, इसके लिए शुक्रवार को चार हजार से अधिक लोगों ने फीडबैक दिया। निगम अधिकारियों की मानें तो एक दिन में सबसे अधिक है। ग्रेटर निगम में 2040 लोगों ने और हैरिटेज निगम में करीब 2600 लोगों ने फीडबैक दिया। अब तक ग्रेटर निगम में […]

जयपुरMar 01, 2025 / 05:43 pm

Amit Pareek

स्वच्छ सर्वेक्षण में राजधानी के दोनों नगर निगम की रैंकिंग सुधरे, इसके लिए शुक्रवार को चार हजार से अधिक लोगों ने फीडबैक दिया। निगम अधिकारियों की मानें तो एक दिन में सबसे अधिक है। ग्रेटर निगम में 2040 लोगों ने और हैरिटेज निगम में करीब 2600 लोगों ने फीडबैक दिया। अब तक ग्रेटर निगम में करीब छह हजार और हैरिटेज निगम में फीडबैक देने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो चुका है।फीडबैक देने के मामले में उदयपुर के लोग सबसे आगे हैं। 15 हजार से अधिक लोग सफाई का फीडबैक दे चुके हैं। इसके बाद अजमेर के 12 हजार और बीकानेर के करीब 11 हजार लोगों ने सफाई को लेकर फीडबैक दिया है।
ये निकाय सबसे पीछे

नाम संख्या

नसीराबाद 04

कानोड़ 09

सेमारी 11

रावतभाटा 13

रामगढ़ 13

Hindi News / Jaipur / सिटीजन फीडबैक… शहरवासियों ने दिखाया उत्साह

ट्रेंडिंग वीडियो