पुलिस ने बताया कि देर रात ऊंट भारतमाला हाईवे पर आ गए थे। अज्ञात वाहन ने ऊंटों को टक्कर मार दी। आज सुबह लोगों ने सड़क पर ऊंटों के शव बिखरे देखे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऊंटों का झुंड सड़क पार कर रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया।
लोगों ने कहा कि भारतमाला परियोजना के बाद से इस हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेकाबू हो गई है। प्रशासन से मांग करते हैं कि इस मार्ग पर पशु चेतावनी के संकेतक लगाए जाएं। रात में गश्त बढ़ाई जाए।
सूचना पर सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक हाईवे जाम रहा। पुलिस ने समझाइश कर जाम खुलावाया। घायल जानवरों के इलाज के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी चालक की तलाश जारी है।