scriptआज फिर गरज-चमक व बारिश के आसार, तेज हवा से मौसम हुआ सुहाना | mp weather : warning of heavy storm and rain also issued | Patrika News
जबलपुर

आज फिर गरज-चमक व बारिश के आसार, तेज हवा से मौसम हुआ सुहाना

आज फिर गरज-चमक व बारिश के आसार, तेज हवा से मौसम हुआ सुहाना

जबलपुरMar 22, 2025 / 04:09 pm

Lalit kostha

mp weather : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के चलते श्हर में शुक्रवार को भी बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन बादल छाए रहे। तेज हवा चली। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। जबलपुर जिले में शनिवार को तेज हवा के साथ गरज-चमक व बारिश के आसार हैं।

जबलपुर के दबंग पत्रकार गंगा पाठक फरार, कई ठिकानों में पुलिस के छापे, नहीं मिली अग्रिम जमानत

mp weather

mp weather : दिन का तापमान गिरा

शुक्रवार को बादलों व तेज हवा के चलते दिन का अधिकतम तापमान नीचे आया। अधिकतम पारा 35 डिग्री से घटकर 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य था। रात में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री पर स्थिर था। यह भी सामान्य था। इसके चलते दिन-रात को मौसम सुहाना रहा।
mp weather
mp ashoknagar weather

mp weather : नया सिस्टम बन रहा

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। तीन सिस्टम के एक्टिव होने से मौसम बदला है। सिस्टम के असर से जबलपुर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में ओलावृष्टि, बारिश, गरज-चमक और आंधी चल रही है। 24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकता है। इसका असर भी जबलपुर सम्भाग में देखने को मिलेगा।

Hindi News / Jabalpur / आज फिर गरज-चमक व बारिश के आसार, तेज हवा से मौसम हुआ सुहाना

ट्रेंडिंग वीडियो