scriptरोमांच के सफर पर जाने हो जाएं तैयार, बन गया पहला सिटी फॉरेस्ट | MP city forest: first city forest is being built on Madan Mahal hill | Patrika News
जबलपुर

रोमांच के सफर पर जाने हो जाएं तैयार, बन गया पहला सिटी फॉरेस्ट

MP city forest : शहर के ठाकुरताल से लगी पहाड़ी पर शहर का पहला सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है।

जबलपुरApr 11, 2025 / 12:58 pm

Lalit kostha

MP News

MP News , city forests developed in panchayats

MP city forest : शहर के ठाकुरताल से लगी पहाड़ी पर शहर का पहला सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है। वन विभाग ने मार्च तक सभी कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा था। लेकिन बजट में देरी से निर्माण कार्य थम गए हैं। अभी इसे पूरा होने में दो माह और लगेंगे।

MP city forest : कई काम अधूरे, मार्च में तय की गई थी डेड लाइन

जानकारों के अनुसार सिटी फॉरेस्ट में पुलिया निर्माण का कार्य अधूरा है। पर्यटकों को फॉरेस्ट की जैव विविधता समझाने के लिए लगने वाले साइन बोर्ड तैयार नहीं हुए हैं। कई वन प्रजातियों की पहचान भी बाकी है। परिसर में विश्राम स्थल का निर्माण भी प्रस्तावित किया गया है।

READ MORE – जबलपुर में चलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसे, जेसीटीएसएल ने शुरू की तैयारियां

MP city forest

MP city forest : पेड़ों की मिलेगी जानकारी

वन विभाग के अनुसार सिटी फॉरेस्ट में पर्यटक विभिन्न पेड़-पौधों की जानकारी देख सकेंगे। हर पौधे और वृक्ष के पास सूचना पट लगाए जाएंगे। जिनमें उस प्रजाति की वैज्ञानिक व आम जानकारी होगी। इसके लिए वन विभाग और एसएफआरआई के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

MP city forest : 125 एकड़ में वन भ्रमण पथ

सिटी फॉरेस्ट 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। यहां वन भ्रमण पथ भी तैयार किया जा रहा है। यहां से प्रकृति और वन्य जीवों को भी देखा जा सकेगा।
MP city forest : सिटी फॉरेस्ट निर्माण के कुछ काम अभी शेष रह गए हैं। हमारी कोशिश है कि इसे खोलने से पहले सभी काम पूरा कर लिए जाएं।

  • ऋषि मिश्रा, वन मंडल अधिकारी

Hindi News / Jabalpur / रोमांच के सफर पर जाने हो जाएं तैयार, बन गया पहला सिटी फॉरेस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो