Today Tarot Horoscope 24 April 2025 : क्या आपके टैरो कार्ड्स कर रहे हैं धन-लाभ और तरक्की का इशारा, टैरो राशिफल से पाएं सटीक संकेत
Tarot Card Reading for All Zodiac Signs : आज टैरो कार्ड्स दिखा रहे हैं हर राशि के लिए नए अवसर, जरूरी चेतावनी और तरक्की के संकेत। कुछ को व्यापार में लाभ, तो कुछ को रिश्तों में संतुलन की ज़रूरत। आइए टैरो एक्सपर्ट नीतिका शर्मा से जानें, आपकी राशि के लिए क्या है खास संदेश।
Today Tarot Horoscope 24 April 2025 : आज के दिन टैरो कार्ड्स विभिन्न राशियों के लिए नई दिशा, चेतावनी और अवसरों का संकेत दे रहे हैं। व्यापार में लाभ की संभावना है तो वहीं कुछ राशियों को अपने फैसलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। आर्थिक क्षेत्र में जहां निवेश और वसूली की खुशी है, वहीं संबंधों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता भी झलकती है। कुछ राशियों के लिए आज प्रेम, सहयोग और यात्रा का योग बन रहा है, तो कुछ को भावनात्मक समझदारी और आत्मसंयम से दिन निकालने की जरूरत है।
चाहे आप नौकरी में हों, व्यवसाय कर रहे हों या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हों – टैरो कार्ड्स आज हर क्षेत्र में विशेष संकेत दे रहे हैं। अपने प्रयासों से सफलता पाना संभव है, बस ज़रूरत है सही निर्णय और संतुलन की। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स…
मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Mesh)
मेष राशि के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपको कारोबार व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन आपके जरूरी है कि किसी भी कागजात पर बिना पढे हस्ताक्षर न करें। आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक होगा। पारिवारिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी पर अपनी बात मनवाने का दबाव न बनाएं।
वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Vrishabh)
वृषभ राशि के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपको कानूनी मामलों में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। कोई फंसा हुआ मामला आपका सुलझ जाएगा जिससे आप राहत की सांस लेंगे। घर परिवार में आपके सुखद माहौल रहेगा। किसी शुभ कार्ययोजना पर चर्चा होगी। किसी को दिया ऋण और उधार आपको वापस मिलने की खुशी होगी। विरोधी आज आपकी बुद्धि और कार्यकुशलता देख हैरान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी।
मिथुन राशि के लिए टैरो कार्ड्स से पत्ते बता रहे हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र के साथ ही घरेलू जीवन में भी सकारात्मक बदलाव दिखेगा। आप किसी नई कार्ययोजना पर विचार करेंगे। आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मित्रों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप दीर्घकालीन योजना में धन निवेश कर सकते हैं।
कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Cancer)
कर्क राशि के लिए टैरो कार्ड्स से पत्ते बता रहे हैं कि आपको अपनी आर्थिक स्थिति में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है। खर्च आज अधिक होगा लेकिन कमाई को बढ़ाने के लिए आपको कुछ योजना पर विचार करना होगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी की ओर से आपको गिफ्ट मिल सकता है। बिजनस में आपको आज किसी पुरानी डील का फायदा मिल सकता है। यात्रा संबंधी प्रसंग बन सकता है।
सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Singh)
टैरो कार्ड्स बताते हैं कि सिंह राशि वालों का मन उत्साहित और जोश से भरपूर रहेगा। आप अपनी योजना के अनुसार काम पर फोकस करेंगे जिसमें अधिकारी वर्ग से भी आपको सहयोग समर्थन प्राप्त होगा। किसी पूर्व परिचित मित्र के माध्यम से आपको लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में अपना ध्यान रखें। क्रोध पर आपको काबू रखना होगा क्योंकि आप छोटी छोटी बात पर आवेश में आ सकते हैं।
कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kanya)
कन्या राशि वालों के कारोबार व्यापार में उन्नति रहेगी। टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातक बुद्धि और चतुराई से कठिन काम को भी हल कर पाएंगे। कोई महत्वपूर्ण डील जो अटक रही थी वह फाइनल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी डील में आपको कामयाबी मिलेगी। कन्या राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रगति करेंगे।
तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Tula)
तुला राशि के लोगों के लिए पारिवारिक मामलों में दिन सुखद रहेगा। टैरो कार्ड्स की गणना बताती है कि आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग और सुख मिलेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा और अपने का पर फोकस बनाए रख पाएंगे। आपकी किसी चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आपके लिए बेहतर होगा कि खान पान में संयम रखें और तामसी भोजन से परहेज करें। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आप भावुक रहेंगे और आपके मन में कई तरह के विचार घूमते रहेंगे ऐसे में आपके लिए ठोस निर्णय लेना मुश्किल होगा। आपको खान पान के मामले में संतुलन बनाकर रखना होगा क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। कुछ लोग आपकी सादगी और भावुकता का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इनसे आपको सतर्क रहने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में बड़े भाई से सहयोग मिलेगा।
धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Dhanu)
धनु राशि के जातकों को कारोबार और करियर में आगे बढने का मौका मिलेगा। टैरो कार्ड्स बताते हैं कि नौकरी व्यवसाय में आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। लव लाइफ के मामले में आपका दिन शानदार रहेगा। प्रेमी के संग आप रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। कहीं घूमने की योजना भी बन सकती है। उपहार की प्राप्ति संभव है।
मकर राशि के जातकों को अपने काम पर फोकस बनाकर रखना होगा। टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आपको कुछ चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करना होगा। कोई बनता काम आपका अटक सकता है। पिता और घर के बड़ों से आपको सहयोग मिलेगा। आर्थिक लेन देन के मामले में आपको समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो आपका धन फंस सकता है। धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी।
कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kumbh)
कुंभ राशि के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक रहना होगा। सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखने का आपको फायदा मिलेगा। कुछ काम जो आपका अटक रहा है वह सहकर्मियों के सहयोग और मार्गदर्शन से पूरा हो सकता है। पूर्व में किसी काम को लेकर आपको अपनी गलती का अहसास होगा। वैवाहिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। सेहत के मामले में जोखिम लेने से बचें।
मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Meen)
मीन राशि के लिए टैरो कार्ड्स बताते हैं कि आपको अपने कार्य व्यवसाय में कुछ प्रतिकूल स्थिति का सामना करना होगा। आपका कोई सोचा हुआ काम अटक सकता है। परिवार में किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंता होगी। साझेदारी के काम में आपको समझदारी से चलना होगा नहीं तो साझेदारों से परेशानी हो सकती है। शिक्षा और प्रतियोगिता के मामले में आपको बुद्धि और ज्ञान का लाभ मिलेगा। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा।
Kumbh Rashifal : जानिए कुंभ राशि का अप्रेल का मासिक राशिफल