scriptAaj Ka Tarot Rashifal 13 March: वृषभ, सिंह समेत 3 राशियों को धन लाभ, आज का टैरो राशिफल में जानें किसे मिलेगी सफलता | Aaj Ka Tarot Rashifal 13 March 2025 Holi Tarot Rashifal Thursday 3 zodiac to get money success says today Tarot card reading | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Tarot Rashifal 13 March: वृषभ, सिंह समेत 3 राशियों को धन लाभ, आज का टैरो राशिफल में जानें किसे मिलेगी सफलता

Aaj Ka Tarot Rashifal 13 March: आपका भाग्य गुरुवार होली पूजा के दिन कैसा रहेगा, आज का टैरो राशिफल बृहस्पतिवार में जानिए अजमेर की टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से (today Tarot card reading)

भारतMar 12, 2025 / 06:24 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Tarot Rashifal 13 March 2025

Aaj Ka Tarot Rashifal 13 March 2025: आज का टैरो राशिफल बृहस्पतिवार 13 मार्च 2025

Holi Tarot Rashifal: गुरुवार टैरो राशिफल 13 मार्च 2025 के अनुसार वृषभ, सिंह समेत 3 राशियों को धन लाभ हो सकता है। बृहस्पतिवार को आज का टैरो राशिफल में जानें होली पूजा के दिन किसे मिलेगी सफलता (Aaj Ka Tarot Rashifal 13 March 2025)

संबंधित खबरें


आज का मेष टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Mesh Rashi)

आज का मेष टैरो राशिफल 13 मार्च के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए गुरुवार का दिन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। आज आपको कुछ परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके मन में किसी न किसी बात को लेकर उलझन भी रहेगी।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का वृषभ टैरो राशिफल गुरुवार के अनुसार 13 मार्च के अनुसार वृषभ राशि के लोगों को होलिका दहन के दिन हर काम बहुत ही संयम से करने की जरूरत है। साथ ही आज व्यापारियों को भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। आज आपके लिए धन लाभ और बचत के अच्छे योग बन रहे हैं।

आज का टैरो राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Tarot Rashifal Mithun Rashi)

आज का टैरो राशिफल मिथुन राशि 13 मार्च के अनुसार गुरुवार को मिथुन राशि के लोगों को होली के दिन घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशानियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल और सौहार्द्र की कमी होगी।
ये भी पढ़ेंः

होलिका पूजा से मिलता है शक्ति, समृद्धि और धन, जानें संपूर्ण होली पूजा विधि मंत्र और प्रार्थना का नियम

आज का टैरो राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Tarot Rashifal Kark Rashi)

आज का टैरो राशिफल कर्क राशि के अनुसार 13 मार्च को कर्क राशि के लोगों को कुछ महत्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे रहने वाले हैं। उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Singh Rashi)

आज का सिंह टैरो राशिफल 13 मार्च होलिका दहन के दिन सिंह राशि के लोगों को समाज में मान सम्मान मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोग आपसे काफी प्रसन्न होंगे। नौकरीपेशा जातकों को और व्यापारियों को लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Kanya Rashi)

आज का कन्या टैरो राशिफल गुरुवार के अनुसार 13 मार्च को कन्या राशि के लोग व्यावसायिक गतिविधियों में काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। इस राशि के कुछ लोगों को आज अपनी संतान के वैवाहिक प्रयासों में सफलता मिल सकती है। हालांकि आज आपको माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।
ये भी पढ़ेंः

होलिका दहन के दिन जरूर करें शिवजी-चंद्रमा से जुड़े महाउपाय, दूर होने लगेगी बीमारी

आज का टैरो राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Tula Tarot Rashifal)

आज का टैरो राशिफल तुला राशि गुरुवार के अनुसार होली पूजा के दिन 13 मार्च को तुला राशि के लोगों को कोई गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता है। इसलिए थोड़ा सोच समझकर ही कोई फैसला करें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है, किन्तु बुद्धिमत्ता और सावधानी से आप बच सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः

मीन राशि में बुध चलेंगे उल्टी चाल, फिसलेगी जुबान, राजनीति, स्टॉक मार्केट, व्यापार में बड़े बदलाव के संकेत

आज का टैरो राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Vrishchik Tarot Rashifal)

आज का टैरो राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार बृहस्पतिवार को वृश्चिक राशि के लोगों को 13 मार्च को किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। होली पूजा के दिन का समय प्रेम प्रसंगों के लिहाज से वृश्चिक राशि वालों के लिए तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।

आज का धनु टैरो राशिफल (Aaj Ka Dhanu Tarot Rashifal)

आज का धनु टैरो राशिफल गुरुवार के अनुसार 13 मार्च को धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन पूंजी निवेश के मामले में बहुत ही लाभकारी साबित होने वाला है। आज आपको पूंजी निवेश से लाभ मिलेगा। हालांकि, अत्यधिक परिश्रम और अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा।
ये भी पढ़ेंः

Holika Dahan Astrology: होलिका दहन की लौ पर दें ध्यान, मिलते हैं 5 संकेत, पूर्व दिशा में बढ़ती लौ रोजगार पर करती है बड़ा इशारा

मकर टैरो कार्ड रीडिंग टुडे (Today Tarot Card Reading Capricorn)

मकर टैरो कार्ड रीडिंग टुडे 13 मार्च को आज अपने मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान करेंगे।

कुंभ टैरो कार्ड रीडिंग टुडे (Today Tarot Card Reading Aquarius)

कुंभ टैरो कार्ड रीडिंग टुडे 13 मार्च को कुंभ राशि के लोगों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। इस दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः

Falgun Purnima 2025: इन 5 फाल्गुन पूर्णिमा उपाय से लाइफ में मिलता है धन, सुख समृद्धि, जानें डेट और पूजा विधि

टैरो कार्ड रीडिंग मीन राशि (Today Tarot Card Reading Meen Rashi)

टैरो कार्ड रीडिंग मीन राशि 13 मार्च को मीन राशि के लोगों को गुरुवार को प्रत्यक्ष रूप से शत्रुओं से परेशानी होगी। सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। वहीं, आज करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Tarot Rashifal 13 March: वृषभ, सिंह समेत 3 राशियों को धन लाभ, आज का टैरो राशिफल में जानें किसे मिलेगी सफलता

ट्रेंडिंग वीडियो