scriptKidney Disease: हर सुबह खाली पेट पिएं ये 4 जूस, किडनी की हर परेशानी हो सकती है दूर | Kidney Disease 4 juices drink every morning on empty stomach for kidney problem cured | Patrika News
स्वास्थ्य

Kidney Disease: हर सुबह खाली पेट पिएं ये 4 जूस, किडनी की हर परेशानी हो सकती है दूर

Kidney Disease: किडनी को सही रखने के लिए हेल्दी डाइट, और लाइफस्टाइल में पॉजिटिव बदलाव बहुत जरूरी होते हैं। इसके अलावा, कुछ खास जूस भी ऐसे होते हैं जो किडनी को नेचुरली डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं।

भारतApr 23, 2025 / 10:35 am

MEGHA ROY

Best juices for kidney health

Best juices for kidney health

Juice For Kidney Disease: किडनी का हमारे शरीर में बहुत ही अहम रोल होता है। यह खून को फिल्टर करके हानिकारक गंदगी और विषैले तत्वों को यूरिन के जरिए बाहर निकालती है। साथ ही यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है। अगर किडनी सही तरीके से काम न करे, तो शरीर में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं, जिससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
इसीलिए हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ-साथ अपने खानपान पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा, कुछ खास जूस भी ऐसे होते हैं जो किडनी को नेचुरली डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं।आइए जानते हैं कुछ ऐसे हेल्दी जूस के बारे में जो आपकी किडनी की सफाई और बेहतर फंक्शनिंग में सहायक हो सकते हैं।

किडनी की सफाई के लिए पिएं ये 4 हेल्दी जूस

क्रैनबेरी जूस

क्रैनबेरी जूस पीना किडनी के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो किडनी को साफ रखने में मदद करते हैं। इसे नियमित खाली पेट पीने से यूरिन इन्फेक्शन और किडनी स्टोन की दिक्कत कम हो सकती है।

सेब का जूस

सेब का जूस भी किडनी की हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी को क्लीन रखने में सहायक होता है। खाली पेट इसके सेवन से किडनी से जुड़ी कई परेशानियों से बचाव किया जा सकता है।सुबह खाली पेट इसका सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- High BP kidney damage : बिना लक्षण भी हाई बीपी कर सकता है किडनी को खराब

अनानास का जूस

अनानास का जूस किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर करने में मदद करता है। यह शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी स्टोन या सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है।खाली पेट इसका सेवन रोजाना फायदेमंद हो सकता है।

तरबूज का जूस

तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जिससे यह किडनी को हाइड्रेटेड और डिटॉक्स रखने में मदद करता है। साथ ही, इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक तत्व सूजन को कम करने में सहायक होता है। गर्मियों में इसका सेवन किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News / Health / Kidney Disease: हर सुबह खाली पेट पिएं ये 4 जूस, किडनी की हर परेशानी हो सकती है दूर

ट्रेंडिंग वीडियो