scriptस्थाई सीएमओ मिलने से अब शहर के रुके विकास को गति मिलने की उम्मीद | After getting a permanent CMO, the stalled development of the city is | Patrika News
ग्वालियर

स्थाई सीएमओ मिलने से अब शहर के रुके विकास को गति मिलने की उम्मीद

नगर में जगाएंगे स्वच्छता का अलख, जनता के साथ मिलकर करेंगे विकास: जाबिर खान

ग्वालियरJun 14, 2023 / 10:12 pm

rishi jaiswal

स्थाई सीएमओ मिलने से अब शहर के रुके विकास को गति मिलने की उम्मीद

स्थाई सीएमओ मिलने से अब शहर के रुके विकास को गति मिलने की उम्मीद

झाबुआ. नगर पालिका परिषद के नए सीएमओ जाबिर खान ने सोमवार को चार्ज लेने के बाद उत्कृष्ट रोड का निरीक्षण किया। गौरतलब हैकि नपा ने हाल ही में उत्कृष्ट रोड की मरम्मत की है। इससे रोड के गड्ढे तो भर गए, लेकिन अभी भी कई अनियमितताएं हैं। उत्कृष्ट रोड पर रात में अंधेरा छाया रहता है। यहां बने डिवाइडर सर्पिलाकार है। जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हैं। क्षतिग्रस्त स्थानों से वाहन चालक दूसरे लेन में प्रवेश करने से हादसे हो रहे हैं। रोड किनारों पर बनाई नालियां व्यवस्थित नहीं है। इस कारण बारिश में जगह-जगह पानी जमा होता है। यहां बनाए पुल-पुलिया पर भी अमानक स्तर का काम हुआ है। शहरवासी जावेद खान, रोहित भूरिया, ऋतुराज ङ्क्षसह का कहना है कि नई नगरपालिका के गठन के बाद से यहां प्रभारी सीएमओ की नियुक्ति की गई थी। इस कारण काम रुके थे। उम्मीद है कि अब शहर के रुके विकास कार्यों को गति मिलेगी। नवागत सीएमओ से नगरवासी विकास की उम्मीद कर रहे हैं।
गार्डन की सफाई का निर्देश दिया
सीएमओ ने दिलीप ङ्क्षसह भूरिया की प्रतिमा स्थल पर आसपास हो रही गंदगी को देखकर नाराज हुए। उन्होंने तुरंत गार्डन की सफाई का निर्देश दिया। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले गार्डन की उपेक्षा से नारा•ा आदिवासी सामाजिक संगठनों ने चंदा एकत्रित कर बाउंड्रीवॉल बनाने का काम शुरू किया था। संगठन ने यहां भूमि पूजन भी कर दिया था। दिलीप ङ्क्षसह उद्यान को सुव्यवस्थित बनाने की घोषणा खुद मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने की थी। दिलीप ङ्क्षसह भूरिया की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे शिवराज ङ्क्षसह चौहान द्वारा किए वादे को 5 वर्ष बीत गए, लेकिन गार्डन मैं अभी तक हरियाली और पेड़ दिखाई नहीं दे रहे। रात में असामाजिक तत्व अपराधिक गतिविधियों में इसका उपयोग कर रहे हैं। जितेंद्र ङ्क्षसह राठौड़ ने बताया कि नवागत सीएमओ से उम्मीद है कि वे इस शहर की आवश्यकता को समझते हुए शहर का विकास करेंगे और तालाबों की दुर्दशा खत्म कर उन्हें नया जीवन देंगे। निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि बिट्टू ङ्क्षसगार, उपाध्यक्ष लाखन ङ्क्षसह सोलंकी, पार्षद पर्वत ङ्क्षसह मकवाना, घनश्याम भाटी विजय चौहान, करीम शेख, नरेंद्र राठौरिया, सब इंजीनियर सुरेश गणावा ,स्वच्छता निरीक्षक कमलेश जायसवाल, सहायक राजस्व निरीक्षक मुकेश चौहान उपस्थित थे।
तालाब की हालत पर जताया असंतोष
छोटे और बड़े तालाब की हालत पर भी सीएमओ ने असंतोष व्यक्त किया। बड़े तालाब में फैली जलकुंभी और छोटे तालाब में मिल रही नालियां और तालाब से उठती असहनीय दुर्गंध को दूर करने कारगर उपाय की जरूरत है। दोनों ही तालाबों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। इन तालाबों के भ्रष्टाचार में जिले के तत्कालीन अधिकारियों पर भी आरोप लगे। इसकी शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र ङ्क्षसह राठौर ने की है। अब लोगों ने दोनों तालाब को व्यवस्थित करने की आस लगाई है।
नगर में स्वच्छता की अलख जगाना है
&हमारा लक्ष्य नगर में स्वच्छता अलख जगाना है। वही नगर में मनोरंजन स्थल की कमी हमने महसूस की है। नगर में एक गार्डन सुसज्जित हो इसका हमारा प्रयास रहेगा। नगर के बड़े तालाब छोटे तालाब का भी निरीक्षण कर इस कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। नगर में स्लाटर हाउस का निर्माण भी शीघ्र किया जाएगा। नगर सुंदर और स्वच्छ रहेगा। इससे नगर के नागरिक भी स्वस्थ रहेंगे। हम सबको मिलकर झाबुआ नगर में स्वच्छता के प्रति भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
जाबिर खान, मुख्य नगरपालिका अधिकारी , झाबुआ

Hindi News / Gwalior / स्थाई सीएमओ मिलने से अब शहर के रुके विकास को गति मिलने की उम्मीद

ट्रेंडिंग वीडियो