UP Rains: मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, इन जिलों में दो दिन बारिश आंधी- तूफान, IMD latest update
UP Rains: मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश आंधी तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है। गुरुवार और शुक्रवार को बारिश आंधी तूफान के साथ कुछ जिलों में ओले पड़ने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश होने से गेहूं की कटाई पर जहां एक बार फिर ब्रेक लग गया है। वही केला की फसलों में काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग का एक बार फिर इन जिलों में दो दिन 19 और 20 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
UP Rains: मौसम विभाग (IMD) ने के मुताबिक अनुमान एकदम सटीक साबित हुआ है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या सहित बीते दो दिनों से यानी गुरुवार और शुक्रवार को कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले भी पड़े हैं। बारिश होने के बाद गेहूं की कटाई पर एक बार फिर ब्रेक लग गया है। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई कर ली थी। उनकी फसल खेतों में भीग रही है। lMD ने 19 और 20 अप्रैल को आंधी तूफान के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
UP Rains: मौसम विभाग की तरफ से 19 और 20 अप्रैल को पूर्वी यूपी में बारिश आंधी तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
Up aja ka mausum 19 april बारिश आंधी तूफान से गेहूं और केला की फसलों को नुकसान
गुरुवार और शुक्रवार को गोंडा, बहराइच, अयोध्या समेत आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और आंधी तूफान ने केला की फसल को चौपट कर दिया है। किसानों का अभी 60% गेहूं खेतों में खड़ा है। मौसम विभाग की तरफ से दो दिन 19 और 20 अप्रैल का अलर्ट जारी होने के बाद किसान चिंतित हो गए हैं। हालांकि मौसम विभाग की माने तो 2 दिन बाद यानी 21 अप्रैल से राहत मिलने की उम्मीद है। IMD ने फिलहाल 21, 22, 23 और 24 अप्रैल के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। पूरे उत्तर प्रदेश को ग्रीन जोन में रखा है।
Aja ka mausam 19, 20 April: इन जिलों में अचानक तेज हवा आंधी तूफान वज्रपात होने की संभावना
गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, बाराबंकी, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, सोनभद्र मिर्जापुर चंदौली प्रयागराज जौनपुर जिले में अचानक 30 से 40 KM की रफ्तार से तेज हवाएं बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान कहां पर कितना
तापमान की बात करें तो बारिश होने के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। बारिश से पहले तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को को पार कर गया था। लेकिन गुरुवार को मौसम विभाग की तरफ से जारी तापमान चार्ट के मुताबिक यूपी में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा अलीगढ़ अयोध्या आजमगढ़ में अधिकतम तापमान लगभग इसी के बराबर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पूर्वी यूपी के बहराइच जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस तरह देखा जाए तो अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग जिलों में 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
Hindi News / Gonda / UP Rains: मौसम विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट, इन जिलों में दो दिन बारिश आंधी- तूफान, IMD latest update