Gonda Police: हेड कांस्टेबल दीनानाथ यादव 52 वर्ष मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे। वर्तमान समय में वह
गोंडा पुलिस लाइन में अपनी सेवा दे रहे थे। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। दीनानाथ यादव की असामयिक मृत्यु का कारण प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस लाइन में शोक का माहौल छा गया। सहकर्मियों ने बताया कि वे बेहद मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। जिनका व्यवहार सभी के प्रति सहयोगात्मक रहा है।
हेड कांस्टेबल की मौत से पुलिस विभाग में दाऊदी शोक की लहर
पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल दीनानाथ यादव असामयिक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौर पड़ी। विभाग के प्रति उनके सेवा और समर्पण को याद करते हुए। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अधिकारियों ने परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रवाना कर दिया गया है। जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।