scriptGonda: जेई की पत्नी ने बीच सड़क पर पीटा, फिर नीला ड्रम दिखाकर मेरठ जैसी धमकी, काटकर ड्रम में भर दूंगी पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई गुहार | Patrika News
गोंडा

Gonda: जेई की पत्नी ने बीच सड़क पर पीटा, फिर नीला ड्रम दिखाकर मेरठ जैसी धमकी, काटकर ड्रम में भर दूंगी पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई गुहार

Gonda News: यूपी के गोंडा जिले में मेरठ के घटना की तरह धमकी देने वाला मामला सामने आया है। यहां जल निगम में तैनात जेई की पत्नी ने पहले पति को वाइपर से पीटा। अब मकान के दूसरी मंजिल पर रखा ड्रम दिखाकर कहती है। इसी में काटकर भर दूंगी। पीड़ित पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पूरी कहानी जानकर आप दंग रह जाएंगे।

गोंडाMar 30, 2025 / 05:38 pm

Mahendra Tiwari

Gonda News
Gonda News: गोंडा जिले के जल निगम विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात जेई का दर्द सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल जेई की पत्नी उसे बहुत परेशान करती है। यहां तक की उसके वाइपर से पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मकान के दूसरी मंजिल पर रखे नील ड्रम को दिखाकर कहती है। इसी में काटकर भर दूंगी। उसने मेरठ जैसी घटना करने की धमकी दी है।
Gonda News: गोंडा जिले के जल निगम विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात सरकारी कर्मचारी अपनी पत्नी से भयभीत है। जेई धर्मेंद्र कुशवाहा ने पुलिस और विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके पीछे वजह यह है कि उसकी पत्नी मेरठ जैसी कांड करने की धमकी दे रही है। वह मकान के दूसरी मंजिल पर रखे ड्रम को बार-बार दिखाकर कहती है कि सौरभ की तरह तुम्हें भी काट कर इसी ड्रम में भर दूंगी। पीड़ित जूनियर इंजीनियर ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

प्रेम प्रसंग में हुई थी शादी

पीड़ित जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2012 में एक मैगजीन में उनका लेख छपा था। उस लेख को पढ़ने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। और वर्ष 2016 में दोनों परिवार की सहमत से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे। वर्ष 2021 में दोनों से एक बेटी ने जन्म लिया। इसके बाद परिस्थितियों बदलने लगी।

जूनियर इंजीनियर की सासू मां बोली मेरी बेटी मेरे दामाद को मरवा देना चाहती

जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र कुशवाहा की पत्नी माया मोर्य की मां ने कहा कि मेरी बेटी मेरे दामाद को जान से मरवा देना चाहती है। वह रोज-रोज दामाद को धमकी देती है, कि तुम्हें काटकर ड्रम में भर दूंगी। मां ने बताया कि मेरे बहन के बहू का भाई नीरज के साथ वह रहती है। एक सवाल के जवाब में मां ने बताया कि हम लोगों ने बेटी को समझने का बहुत प्रयास किया। सभी नातेदार रिश्तेदार समझा कर उसे थक गए। लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं है। वह मेरे दामाद की हत्या करवा कर नौकरी और संपत्ति लेना चाहती है। दरअसल आरोप है कि नीरज के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। मां ने यहां तक आरोप लगाया कि नीरज ही उसे भड़का रहा है। जब से वह यहां आया है। तब से हम पूरे परिवार परेशान हैं। मां का कहना है कि वह कहती है कि हम दोनों के बीच में आप लोग न पड़े।

पीड़ित पति बोला- पत्नी मेरठ के सौरभ की तरह हमारी हत्या करना चाहती

जूनियर इंजीनियर धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि वर्ष 2012 में हमारी मुलाकात माया मोर्य से हुई थी। इसके बाद 2016 में हम दोनों की शादी हुई। पहले सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन जब से यह नीरज के संपर्क में आई है। तब से बावल शुरू हो गया। पीड़ित पत्नी आरोप लगाया कि आज तो उसने हथोड़ा से मेरे सिर पर वार किया। जिसमें हमारा चश्मा टूट गया। मैं भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। वह बार-बार धमकी देती है कि मेरे मामले में ज्यादा इंटरफेय,र किया। तो काट कर ड्रम में भरवा दूंगी। मेरे मकान के ऊपर फ्लोर में निर्माण चल रहा है। वहां पर ड्रम रखा है। आज उसने यही धमकी देते हुए ड्रम दिखाकर कहा कि तुम ज्यादा बोलोगे तो तुम्हें ड्रम में काटकर भर दूंगी। मैंने ड्रम इसलिए नहीं हटाया है। की ताकि मीडिया के लोग भी आकर देख ले। पीड़ित पति ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि हम चाहते हैं। कि माया मौर्य से हमारा कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है। नीरज और माया से हमें जान का खतरा है। हमें सुरक्षा दिया जाए। क्योंकि हमें नौकरी भी करनी है। मेरे ससुराल के सभी लोग पत्नी को छोड़कर मेरे पक्ष में है। क्योंकि वह सच्चाई जानते हैं। वह रोज नाटक करती है। खुद ईट बहाकर कभी पत्थर बहाकर मारती पीटती है। उसके बाद मेरे ही खिलाफ जाकर पुलिस स्टेशन में शिकायत करती है।
यह भी पढ़ें

Shravasti: पापा मुझे माफ करना, मैं आपकी बेबसी देख नहीं सकती, बेटी ने लिखी सुसाइड नोट में रुला देने वाली बात

पति का आरोप नीरज मोर्य से इसका अवैध संबंध इसलिए मेरी हत्या करना चाहती

पति का कहना है कि नीरज मोर्य से मेरी पत्नी का अवैध संबंध है। वह मेरी हत्या करवा कर नौकरी और मेरी संपत्ति लेना चाहती है। वह किसी भी समय यह काम करवा सकती है। 2022 में जब मैं मकान बनवाने लगा। तो मेरी पत्नी ने कहा कि नीरज मकान बनाने का ठेका लेता है। यदि उसे ठेका दे दिया। जाए तो अच्छे से मकान बना देगा। हमने पत्नी के कहने पर और रिश्तेदार समझ कर अपना मकान बनाने का ठेका नीरज को दे दिया। इस दौरान नीरज ने हमसे बहुत पैसा भी ठग लिया। और तभी से मेरी पत्नी उसके संपर्क में आ गई। जब हमने अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में नीरज के साथ पकड़ा। तो दोनों लोगों ने मेरे साथ मारपीट किया। उसके बाद घर के सारे जेवर लेकर वह नीरज के साथ चली गई। कुछ दिन बाद फिर मकान का ताला तोड़कर यहां आकर रहने लगी। अब रोज-रोज बवाल करती है।

Hindi News / Gonda / Gonda: जेई की पत्नी ने बीच सड़क पर पीटा, फिर नीला ड्रम दिखाकर मेरठ जैसी धमकी, काटकर ड्रम में भर दूंगी पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई गुहार

ट्रेंडिंग वीडियो