scriptGonda Accident: गोंडा में दर्दनाक हादसा, मां बेटे को ट्रैक्टर ने रौंदा बेटे की मौत, मां गंभीर लखनऊ रेफर | Patrika News
गोंडा

Gonda Accident: गोंडा में दर्दनाक हादसा, मां बेटे को ट्रैक्टर ने रौंदा बेटे की मौत, मां गंभीर लखनऊ रेफर

Gonda Accident: गोंडा में शनिवार की शाम गोंडा-मनकापुर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बस का इंतजार कर रहे मां और मासूम बेटे को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे मासूम बेटे की मौत हो गई। मां को गंभीर हालत में गोंडा जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है।

गोंडाApr 05, 2025 / 10:56 pm

Mahendra Tiwari

Gonda Accident

घायल महिला जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर

Gonda Accident: गोंडा जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के गोंडा- मनकापुर मार्ग पर वीरेपुर गांव के पास शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम बालक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम मनकापुर ने तत्काल अपनी गाड़ी से घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
Gonda Accident: गोंडा मनकापुर मार्ग पर वीरेपुर के पास रीता देवी 35 वर्ष अपने 5 वर्षीय बेटे राजा के साथ सड़क के किनारे बैठकर बस का इंतजार कर रही थी। आसपास के लोगों की बात पर भरोसा करें तो तभी मनकापुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद दिया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भागने की कोशिश में था।
लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक मासूम बेटे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक राजा का पिता अजय सिंह और उसकी पत्नी मूल रूप से शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। अजय यहां गन्ना क्रेशर पर काम करता था। बेटा और पत्नी उससे मिलने आए थे। बेटा और पत्नी घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया।
यह भी पढ़ें

Gonda: पुलिस ने 58 लाख की ठगी करने वाले गैंग का किया खुलासा, ठगी का तरीका जानकर पुलिस भी सन्न रह गई

थानाध्यक्ष बोली- दुर्घटना की जांच की जा रही

मोतीगंज थानाध्यक्ष अनीता यादव का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Hindi News / Gonda / Gonda Accident: गोंडा में दर्दनाक हादसा, मां बेटे को ट्रैक्टर ने रौंदा बेटे की मौत, मां गंभीर लखनऊ रेफर

ट्रेंडिंग वीडियो