परिजनों ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी दीपक निवासी महरौली और किशोरी के पिता वेवसिटी क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। वह रोजाना साथ ही आते-जाते हैं। एक साथ काम करने के कारण आरोपी दीपक का घर में आना-जाना हो गया।
करीब दो साल पहले उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह पिता की हत्या कर देगा। उसका पिता रोजाना उसके साथ जाता है। इससे डरी किशोरी ने किसी प्रकार की शिकायत अपने परिजनों से नहीं की। बेचारी चुपचाप यौन शोषण झेलती रही। किशोरी अपने मामा के घर गई थी।
इसी दौरान आरोपी ने फोन कर उसे धमकी देनी शुरू की। किशोरी को तनाव में देख उसके मामा ने फोन ले लिया और आरोपी की बातें सुन लीं। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिस पर पिता को था भरोसा, उसी ने की घिनौनी वारदातपुलिस को पूछताछ में किशोरी के पिता ने बताया कि वह दीपक पर बहुत भरोसा करते थे। परिवार के हर सुख-दुख में उसे शामिल करते थे, लेकिन यह नहीं पता था कि उसी भरोसे को तोड़कर दोस्त उसकी बेटी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत कर देगा। किशोरी और उसके परिजन उसकी करतूत से आहत हैं।