शनिवार को मेरठ में दिन का तापमान 38.6 और रात का 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से तीन-तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि शुक्रवार के सापेक्ष दिन के तापमान में गिरावट हुई। मेरठ का एक्यूआई 144 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है।
अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय धीमा पड़कर चक्रवाती तूफान की कैटेगरी से डीप डिप्रेशन में होते हुए शनिवार रात को डिप्रेशन में बदल गया। रविवार अलसुबह इसके जोधपुर जिले के पास से गुजरने की संभावना है। इसकी दिशा पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी होने से इसका किनारा ही जोधपुर जिले को छूएगा। सूर्यनगरी में बिपरजॉय के असर से शनिवार को दिनभर मानसूनी मौसम बना रहा।