धर्मांतरण का मास्टरमाइंड बताया जा रहा शहनवाज बद्दो महज 12वीं पास है। जांच में पता चला है कि वह ऑनलाइन गेम का बहुत अच्छा प्लेयर है। लंबे समय से उसके बच्चों के संपर्क होने की भी बात सामने आई थी। वह अपने आसपास के लोगों के सपंर्क में था। इसके लिए वह हाईटेक एप्स का प्रयोग कर रहा था।
दरअसल, गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस को बीते बुधवार को एक तहरीर मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि कुछ लोग एक नाबालिग का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण करवाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद एक जैन और दो हिंदू लड़कों के माता-पिता से पूछताछ की गई तो पता चला कि एक मुस्लिम लड़के ने दूसरे धर्मों के लड़कों के नाम से आईडी बनाकर मोबाइल और कंप्यूटर में गेमिंग एप के जरिए हिन्दू लड़कों से मिलता था। गेम जब हार जाते थे तो उन्हें कुरान की आयतें पढ़वाकर जीता दिया जाता था और चैट के जरिए इस्लाम के प्रति विश्वास पैदा किया जाता था। गेम के तीसरे राउंड में प्रतिबंधित इस्लामिक प्रवक्ता जाकिर नायक के वीडियो दिखाकर इस्लाम कबूल करवाया जाता था।