scriptIPL 2025: MI vs RCB मैच में Virat Kohli का कमाल, टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी | Virat Kohli became the first Indian batter to breach the 13,000-run mark in T20s during MI vs RCB in IPL 2025 | Patrika News
क्रिकेट

IPL 2025: MI vs RCB मैच में Virat Kohli का कमाल, टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

Virat Kohli टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन के आंकड़े को छूने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि IPL 2025 में MI vs RCB मैच में हासिल की।

भारतApr 07, 2025 / 09:05 pm

satyabrat tripathi

Virat kohli
MI vs RCB, IPL 2025: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल रहे दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़ स्टेडियम में सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया और अपना नाम एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। दरअसल, 36 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर को इस उपलब्धि के लिए टी-20 क्रिकेट में महज 17 रन की जरूरत थी। इसे हासिल करते ही वह टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन के आंकड़े को छूने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए।
यह भी पढ़ें

पटौदी ट्रॉफी को ‘रिटायर’ किए जाने को लेकर भड़के सुनील गावस्कर, BCCI और ECB को सुनाई खरी-खरी

सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर

विराट कोहली ने 386वें टी-20 इनिंग में 13 हजार रन के आंकड़े को छुआ। पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर क्रिस गेल के बाद वह टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 13 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। क्रिस गेल ने 381 टी-20 इनिंग में यह कारनामा किया था। विराट कोहली ने इसके लिए इंग्लिश बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को 88 पारियों से पीछे छोड़ा और इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया।

टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5वें क्रिकेटर

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में क्रिस गेल (14562 रन), एलेक्स हेल्स (13610 रन), शोएब मलिक (13557 रन) और कीरोन पोलार्ड (13537 रन) के बाद पांचवें खिलाड़ी है। इतना ही नहीं, वह टी-20 क्रिकेट में 13 हजार रन के आंकड़ों को छूने वाले 5वें क्रिकेटर भी हैं।
यह भी पढ़ें

Rohit Sharma Viral Video: ये क्या हो गया रोहित शर्मा को? नेट्स में लड़खड़ाते हुए आए नजर, वीडियो वायरल

विराट कोहली ने ठोका तेजतर्रार अर्द्धशतक

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने IPL 2025 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार अर्द्धशतक लगाया। उन्होंने इसके लिए 42 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 2 छक्के संग शानदार 67 रन बनाए।

Hindi News / Sports / Cricket News / IPL 2025: MI vs RCB मैच में Virat Kohli का कमाल, टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

ट्रेंडिंग वीडियो