IPL 2025: ऑरेंज और पर्पल कप में बड़ा बदलाव, दोनों पर गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने जमाया कब्जा
राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा खिलाड़ी को IPL 2025 मेगा ऑक्शन के दौरान 1.10 करोड़ रुपए में साइन किया था। बिहार के समस्तीपुर निवासी वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर अपनी असाधारण उपलब्धियों से पहले ही इतिहास रच दिया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2023-24 में मुंबई के खिलाफ महज 12 वर्ष 284 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। इसके साथ ही रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे। इसके साथ ही उन्होंने 15 वर्ष 57 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले युवराज सिंह और 15 वर्ष 230 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर जैसे महान क्रिकेटरों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।धाकड़ क्रिकेटर David Warner की मेजर लीग क्रिकेट में एंट्री, इस टीम के लिए चौके-छक्के लगाते हुए आएंगे नजर
IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर
1- वैभव सूर्यवंशी – 14 वर्ष, राजस्थान रॉयल्स, IPL 20252- प्रयास रे बर्मन – 16 वर्ष, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर, IPL 2025
3- मुजीब-उर-रहमान- 17 वर्ष 11 दिन, पंजाब किंग्स, IPL 2018
4- रियान पराग – 17 वर्ष 175 दिन, राजस्थान रॉयल्स, IPL 2019
5- सरफराज खान – 17 वर्ष 177 दिन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, IPL 2015