मिचेल मार्श को संभलने का नहीं मिला मौका
दरअसल, मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की ओपनिंग जोड़ी की बदौलत लखनऊ ने तेज तर्रार शुरुआत की और पहले 10 ओवर में 87 रन ठोक डाले। लखनऊ को एडेन मार्करम के तौर पर 33 गेंद में 2 चौके और 3 छक्के संग अर्द्धशतक (52 रन) ठोक आउट हुए। ऐसे में मिचेल मार्श के कंधों पर जिम्मेदारी ली। वह 36 गेंदों पर 45 रन बना लिए थे और इस दौरान तीन चौके और एक छक्के लगाते चुके मिचेल मार्श बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, तभी 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुकेश कुमार ने खतरनाक यॉर्कर डाली, जिसका वह बचाव नहीं कर सके, नतीजन विकेट की गिल्ली उड़ गई। मुकेश कुमार की यह गेंद इतनी घातक थी कि मिचेल मार्श को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे इस तरह का यॉर्कर आप अकसर जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाजों को ही फेंकते हुए देखते हैं। इससे पहले इसी ओवर (14.2वें ओवर) में मुकेश कुमार ने अब्दुल समद को पवेलियन की राह दिखाई थी।
मुकेश कुमार का IPL करियर
मुकेश कुमार ने 2023 में IPL करियर करियर की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स की ओर से की थी। तब से अब तक उन्होंने आईपीएल में कुल 28 मैच खेले हैं, तब से उन्होंने 28.39 की औसत और 10.12 की इकॉनमी से 33 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देकर 4 विकेट रहा है। वह मौजूदा सीजन में अब तक 8 मैचों में 27.0 की औसत के साथ कुल 9 विकेट चटकाए हैं।