scriptMI Playoffs Scenario: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को कितने मैच जीतने जरूरी, यहां जानें समीकरण | ipl 2025 playoffs scenarion for mumbai indians hardik pandya side lost to rcb csk gt lucknow super giants | Patrika News
क्रिकेट

MI Playoffs Scenario: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को कितने मैच जीतने जरूरी, यहां जानें समीकरण

IPL 2025 Playoffs Scenario: आईपीएल 2025 में लगातार 2 हार के साथ सीजन का आगाज करने वाली मुंबई इंडियंस अब तक 5 में से 4 मैच हार चुकी है और अंक तालिका में 8वें स्थान पर है।

भारतApr 08, 2025 / 05:14 pm

Vivek Kumar Singh

MI playoffs Scenario
IPL 2025 Playoffs Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ्स मुकाबले 20 मई से खेले जाएंगे। दिल्ली कैपिटल्स अपने तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे आगे है तो गुजरात और बेंगलुरु 4 में से 3-3 मैच जीतकर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 10 में से सिर्फ 4 टीमें ही प्लेऑफ्स में जगह बना पाएंगी और बाकी 6 टीमों का सफर समाप्त हो जाएगी। हालांकि इसका फैसला तो 18 मई तक होगा लेकिन कुछ टीमों का हालत इतनी खस्ता है कि उन्होंने अभी से अपनी राह मुश्किल बना ली है। मुंबई इंडियंस ने सोमवार को अपना चौथा मैच गंवा दिया। वे अंक तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

संबंधित खबरें

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अब तक लय हासिल नहीं कर पाई है। इस सीजन टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 1 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस प्रदर्शन के साथ, मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार झेलनी पड़ी है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर चिंता जताई है, विशेष रूप से शुरुआती मैचों में कम स्कोर बनाने के कारण। उन्होंने बल्लेबाजों से अधिक जिम्मेदारी लेने की अपील की है।

प्लेऑफ्स की राह हुई मुश्किल

मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए आने वाले मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम को अपने बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता लाने और गेंदबाजी में सुधार करने की आवश्यकता है। पंड्या एंड कंपनी को 2 बार दिल्ली कैपिटल्स, 2 बार सनराइजर्स हैदराबाद, एक बार चेन्नई सुपर किंग्स, एक बार लखनऊ सुपरजायंट्स, एक बार राजस्थान रॉयल्स, एक बार गुजरात जायंट्स और एक बार पंजाब किंग्स का सामना करना है। मतलब अभी मुंबई के पास 9 मैच है और उन्होंने प्लेऑफ्स में जगह पक्की करने के लिए 8 मैच जीतने होंगे।
यहां से बचे हुए 9 में से 2 मैच भी हार गई मुंबई इंडियंस तो उनके कुल अंक 16 रन जाएंगे और फिर उन्हें दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। 18 अंक हासिल करने वाली टीम की प्लेऑफ में एंट्री सुनिश्चित हो जाती है। ऐसे में अब 2 मैच हारते ही मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। हालांकि अच्छी बात ये है कि इन 9 में से 5 मैच मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। मुंबई ने इस सीजन यहां 2 मैच खेले हैं और एक में जीत मिली है तो एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

Hindi News / Sports / Cricket News / MI Playoffs Scenario: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को कितने मैच जीतने जरूरी, यहां जानें समीकरण

ट्रेंडिंग वीडियो