हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अब तक लय हासिल नहीं कर पाई है। इस सीजन टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से केवल 1 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस प्रदर्शन के साथ, मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार झेलनी पड़ी है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर चिंता जताई है, विशेष रूप से शुरुआती मैचों में कम स्कोर बनाने के कारण। उन्होंने बल्लेबाजों से अधिक जिम्मेदारी लेने की अपील की है।
प्लेऑफ्स की राह हुई मुश्किल
मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए आने वाले मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम को अपने बल्लेबाजी क्रम में स्थिरता लाने और गेंदबाजी में सुधार करने की आवश्यकता है। पंड्या एंड कंपनी को 2 बार दिल्ली कैपिटल्स, 2 बार सनराइजर्स हैदराबाद, एक बार चेन्नई सुपर किंग्स, एक बार लखनऊ सुपरजायंट्स, एक बार राजस्थान रॉयल्स, एक बार गुजरात जायंट्स और एक बार पंजाब किंग्स का सामना करना है। मतलब अभी मुंबई के पास 9 मैच है और उन्होंने प्लेऑफ्स में जगह पक्की करने के लिए 8 मैच जीतने होंगे। यहां से बचे हुए 9 में से 2 मैच भी हार गई मुंबई इंडियंस तो उनके कुल अंक 16 रन जाएंगे और फिर उन्हें दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा। 18 अंक हासिल करने वाली टीम की प्लेऑफ में एंट्री सुनिश्चित हो जाती है। ऐसे में अब 2 मैच हारते ही मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। हालांकि अच्छी बात ये है कि इन 9 में से 5 मैच मुंबई को वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। मुंबई ने इस सीजन यहां 2 मैच खेले हैं और एक में जीत मिली है तो एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।