scriptChampions Trophy 2025: पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही? 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी बर्खास्त, जानें पूरा मामला | Champions Trophy 2025: Negligence In Safety Of Players In Pakistan? More Than 100 Policemen Refused Duty | Patrika News
क्रिकेट

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही? 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी बर्खास्त, जानें पूरा मामला

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है, जबकि कई अन्य ने अपने सौंपे गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया।

भारतFeb 26, 2025 / 12:51 pm

Siddharth Rai

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में जारी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने अचानक ड्यूटी करने स एमना कर दिया। जिसके बाद प्रशासन ने उनपर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है, जबकि कई अन्य ने अपने सौंपे गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘पुलिस अधिकारियों को लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम से निर्दिष्ट होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था। लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को लेने से साफ इनकार कर दिया।’
अधिकारी ने बताया कि आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का संज्ञान लिया है और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘जब अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट की सुरक्षा की बात आती है तो लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं होती।’
यह भी पढ़ें

अफगानिस्तान के लिए वरदान बनी बारिश! अगर ऐसा हुआ तो भारत से खेलेगा सेमीफाइनल

हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि बर्खास्त पुलिसकर्मियों ने अपनी आधिकारिक ड्यूटी को निभाने से इनकार क्यों किया, लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि बर्खास्त पुलिसकर्मी लंबे समय तक ड्यूटी करने के कारण अत्यधिक बोझ महसूस कर रहे थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Hindi News / Sports / Cricket News / Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही? 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी बर्खास्त, जानें पूरा मामला

ट्रेंडिंग वीडियो