लाड़ली बहना योजना में कब मिलेंगे 3000?, नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरा, पूछे 10 सवाल
MP Congress Surrounded MP BJP Government: बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एमपी की मोहन सरकार से पूछे 10 सवाल… लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 3000 करने से लेकर कई मुद्दों पर मांगा जवाब…
MP Congress Surrounded MP BJP Government: : एमपी का सबसे छोटा बजट सत्र 2025 आज से शुरू होने जा रहा है। लेकिन बजट सत्र शुरू होने से कांग्रेस (MP Congress)ने भाजपा की मोहन सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। भ्रष्टाचार, महिला अपराधों और लाड़ली बहना योजना ( Ladli Behna Yojana) की राशि बढ़ानें जैसे प्रश्नों के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Opposition Leader Umang Singhar) ने बजट सत्र शुरू होने से पहले ही भाजपा सरकार पर सवालों की झड़ी लगा दी है। उमंग सिंघार ने भाजपा (MP BJP) से 10 सवाल पूछे हैं। आप भी जानें भाजपा से किन सवालों जवाब मांग रही कांग्रेस….
परिवहन घोटाले पर क्यों चुप है सरकार? सौरभ शर्मा सिर्फ छोटी मछली, बड़े मगरमच्छों पर कब होगी कार्रवाई?
प्रदेश पर कर्ज 4 लाख करोड़ से ज्यादा का हो गया। इसका हिसाब कब दिया जाएगा। क्या सरकार कर्ज घटाने के लिए भी कर्ज ले रही है?
सदन की कार्यवाही का लाइव टेलिकास्ट क्यों नहीं किया जा रहा? क्या सरकार जनता से अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है?
बजट में दलित, आदिवासी और पिछड़ा समुदाय के लिए क्या प्रावधान किए जाएंगे?
किसानों को एमएसपी की गारंटी कब मिलेगी? सरकार कब अन्नदाताओं को 3100 रुपए धान और 2700 रुपए गेहूं के देगी?
Umang Singhar Asked 10 Questions TO BJP
सरकार बताए कि लाडली बहनों के खाते में कब 3000 रुपए आएंगे?
प्रदेश सरकार के अलग अलग विभागों में भर्तियां नहीं हो रहीं, सरकार अब सभी रिक्त पदों पर भर्तियां कर युवाओं की चिंता करेगी?
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। नल जल योजना के काम अधूरे पड़े हैं। क्या सकरका ये सुनिश्चित करेगी कि कहीं पानी समस्या उत्पन्न नहीं होगी?
मध्य प्रदेश की आधी आबादी यानी बालिका और महिलाओं को घर से बाहर निकलने में डर लगता है। यह भय अपहरण, दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का है। सरकार बताए कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों पर कब लगाम कसेगी?
प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी महकमों में बिना रिश्वत के कार्य नहीं हो रहे। गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही। कब सरकार इस भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएगीय़ कब अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होगी?