scriptMadhya Pradesh Budget 2025: बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने विधान सभा को घेरा | Madhya Pradesh Budget 2025 MP Congress Surrounded MP Assembly | Patrika News
भोपाल

Madhya Pradesh Budget 2025: बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने विधान सभा को घेरा

Madhya Pradesh Budget 2025: मोहन सरकार को दूसरा बजट, बजट सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने विधान सभा को घेरा, बजट सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग कर रही कांग्रेस

भोपालMar 10, 2025 / 12:17 pm

Sanjana Kumar

Madhya Pradesh Budget 2025

Madhya Pradesh Budget 2025: हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, बजट सत्र से पहले विधानसभा को घेरा.

Madhya Pradesh Budget 2025: बजट सत्र से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने विधान सभा को घेर लिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जहां अपने 10 सवाल लेकर पहुंचे, वहीं पूर्व मंत्री और विधायक सचिन यादव ने किसानों के मुद्दे पर एमपी की बीजेपी सरकार को घेरा। विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेस विधा.क हाथों में तख्ती लिए नजर आए। दरअसल मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का यह दूसरा बजट (Madhya Pradesh Budget 2025) है। इस बजट सत्र को अब तक का सबसे छोटा यानी सबसे कम दिन का बजट माना जा रहा है। 9 बैठकों में संपन्न होने जा रहे इस बजट सत्र को लेकर ही कांग्रेस ने विधान सभा को घेरा है। कांग्रेस (MP Congress) का कहना है कि कोई भी बजट सत्र इतना छोटा कैसे हो सकता है? कांग्रेस की मांग है कि बजट सत्र का समय बढ़ाया जाना चाहिए।

सुबह से विधान सभा को घेरा

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने सुबह 10 बजे से ही विधान सभा को घेर लिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश की मोहन सरकार पर तंज कसा कहा कि सरकार(MP BJP) इस तरह बजट सत्र छोटा करके मुंह नहीं छिपा सकती। सरकार को बजट सत्र बढ़ाना होगा, ताकि हर विधायक को अपनी बात रखने का मौका मिल सके।

इधर पूर्व मंत्री सचिन यादव ने भी सरकार को घेरा

यहीं नहीं पूर्व मंत्री सचिन यादव ने भी भाजपा की मोहन सरकार (Mohan Yadav Government) को घेरा। सचिन यादव ने किसानों के मुद्दे पर सरकार पर सवाल उठाए कि सरकार बनने से पहले किसानों से कई वादे किए गए लेकिन सरकार बनने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया गया।

पूर्व मंत्री ने कहा कि किसान कितना दुखी है कि खाद का संकट आज भी बना हुआ है। बोले- हमने पिछले दिनों देखा कि किसानों खाद का भारी संकट है पिछले दिनों हमने देखा कि हमारे किसानों को किस तरह खाद का संकट झेलना पड़ रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: लाड़ली बहना योजना में कब मिलेंगे 3000?, नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार को घेरा, पूछे 10 सवाल

सरकार बनने के बाद पूरे नहीं किए किसानों से किए वादे

कांग्रेस लंबे समय से ये लड़ाई लड़ रही है। सरकार बनने से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में लिखा था कि सरकार बनने के बाद किसानों का धान 3100 रुपए में खरीदा जाएगा। लेकिन सरकार बनने के बाद भी आज किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए गए। बिजली का संकट भी किसान झेल रहे हैं। सरकार कह रही है कि 10 घंटे किसानों को बिजली दे रही है, जबकि ये झूठ है किसानों को 6-7 घंटे ही बिजली मिल रही है और वो भी रात को 2 बजे के शेड्यूल पर।
बता दें कि इस दौरान कांग्रेस विधायक हाथों में तख्तियां लेकर आए, वे सरकार के बजट सत्र की अवधि बढ़ाने को लेकर नारेबाजी करते दिखे। वहीं कई विधायकों ने काले मास्क लगाकर अपना विरोध जताया।

कांग्रेस ने पहले ही कर ली थी भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी

बता दें कि कांग्रेस ने पहले ही अपनी नई रणनीति के तहत भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बनाई थी। इसके तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस ने मोबाइल नंबर 8269889419 जारी किया था। इस पर लोग सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी या शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत मिलते ही कांग्रेस इस शिकायत या जानकारी की पड़ताल करेगी। प्रमाण पुख्ता होने पर मुद्दा सदन में उठाया जाएगा।

Hindi News / Bhopal / Madhya Pradesh Budget 2025: बजट सत्र से पहले कांग्रेस ने विधान सभा को घेरा

ट्रेंडिंग वीडियो